9 मई का इतिहास (9 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 9 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 9 मई का इतिहास जानेंगे।
9 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मुगल बादशाह शाहजहां की ओर से अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया ताजमहल 9 मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। 1540 में आज ही के दिन कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
बता दें कि सफेद मार्बल से बनी इस इमारत के मुकाबले दुनिया में दूसरी कोई और इमारत नहीं है और इसीलिए इसको दुनिया के सातवें अजूबे में शामिल किया गया था।
9 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है। 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हुई। 1866 में आज ही के दिन समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।
9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-
2012
9 मई के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया था।
-
2010
आज ही के दिन भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
-
2008
आज ही के दिन अमेरिका ने पाकिस्तान को INR 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया था।
-
2005
9 मई को मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया था।
-
2004
आज ही के दिन चेचेन्या में विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हो गया था।
-
2002
आज ही के दिन कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत मिला था।
-
2000
जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
-
1960
आज ही के दिन अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।
-
1955
9 मई को ही पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।
-
1947
आज ही के दिन वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
-
1874
बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।
-
1689
9 मई को ही अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1653
आज ही के दिन दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ था।
-
1540
9 मई को ही उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
9 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1935
स्नेहमयी चौधरी
प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
-
1930
रवीन्द्रनाथ त्यागी
प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्यकार और लेखक थे।
-
1866
गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे।
-
1836
फ़र्डिनांड मोनोयेर
प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
-
1661
जहाँदारशाह
बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
-
1540
महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
9 मई को हुए निधन
6-
2014
एन. जनार्दन रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
-
1999
करमशी जेठाभाई सोमैया
भारतीय शिक्षाविद थे।
-
1998
आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ था।
-
1995
9 मई के दिन ही हिंदी के जाने
माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ था।
-
1986
आज ही के दिन माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन हुआ था।
-
1959
भवानी दयाल संन्यासी
राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।