आज का इतिहास (Today in History) - Daily History in Hindi
हर दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, महान व्यक्तियों के जन्म और निधन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस और
इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें। यह Daily History सेक्शन SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक
भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
2011
लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2008
फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2004
2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
2010:
भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं। आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त था।
2014:
3 जून को ही हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीकी नेशनल क्रिकेट टीम के पहले गैर-सफेद कप्तान बने थे।आज ही के दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया था।
2011:
नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं। अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
2008:
54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।
2008:
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
2008:
बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
2015:
भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे अथवा सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
2010:
हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।