2 मई का इतिहास (2 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 2 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2 मई का इतिहास जानेंगे।
2 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा जगत के जाने-माने निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था और महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची का निधन आज ही के दिन हुआ था।
1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था। 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
17-
2010
सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
-
2008
अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
-
ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
-
2004
मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
-
2003
आज ही कि दन भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
-
2002
पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
-
1999
मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
-
1997
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
-
1986
आज ही के दिन अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनी थीं।
-
1968
2 मई के दिन ही लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।2 मई के दिन ही लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया था।
-
1952
दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
-
1949
महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
-
1945
इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
-
1933
आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
-
1929
आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
-
1924
आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।
-
1519
आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।
2 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1968
उषा बारले
भारत की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं जो पण्डवानी गायन के लिये जानी जाती हैं।
-
1939
विश्वेश्वर नाथ खरे
भारत के उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे हैं।
-
1935
दया प्रकाश सिन्हा
हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार हैं।
-
1929
विष्णु कांत शास्त्री
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।
-
1922
विल्सन जोन्स
भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
-
1921
सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक थे।ब्रज बासी लाल
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।
2 मई को हुए निधन
5-
1985
बनारसीदास चतुर्वेदी
प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
-
1981
यशवंत सिंह परमार
भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।
-
1975
पद्मजा नायडू
प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
-
1928
हेमचन्द्र गोस्वामी
आधुनिक असमिया साहित्य के शुरुआती दौर के भारतीय लेखक, कवि, इतिहासकार, शिक्षक और असम के भाषाविद थे।
-
1519
लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।