17 मई
आज का इतिहास · Today in History

17 मई का इतिहास (17 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 17 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 17 मई का इतिहास जानेंगे।

17 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन भारत के मुक्केबाजों ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए थे। आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। 

2007 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था। 2008 में 17 मई को तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था। 2002 में आज ही के दिन पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।

17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

13
  1. 2014

    आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।

  2. 2010

    भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

  3. देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।

  4. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- 'नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।'

  5. भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [ITR] से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। गए हैं। 'अग्नि-2' का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन [DRDO] की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।

  6. 2008

    बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।

  7. तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

  8. 2007

    आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।

  9. 2002

    17 मई को ही पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।

  10. 2000

    रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।

  11. 1987

    भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

  12. 1975

    17 मई को जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।

  13. 1769

    आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

  • 2008 -
  • 2007 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
  • 2002 - 17 मई को ही पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ था।
  • 2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
  • 1987 - भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
  • 1975 - 17 मई को जापानी की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनीं थीं।
  • 1769 - आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।
  • 17 मई को जन्मे व्यक्ति

    5
    • 1953

      प्रीति गांगुली

      हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।

    • 1951

      पंकज उधास

      प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे।

    • 1918

      रूसी मोदी

      भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।

    • 1897

      धीरेन्द्र वर्मा

      हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।

    • 1749

      एडवर्ड जेनर

      प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक।

    17 मई को हुए निधन

    3
    • 2021

      के. के. अग्रवाल

      भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।

    • 2014

      सी. पी. कृष्णन नायर

      भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।

    • 1972

      रघुनाथ कृष्ण फड़के

      पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।

    17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    2
    • विश्व दूरसंचार दिवस
    • विश्व उच्चरक्तचाप दिवस
    Continue with...