6 मई
आज का इतिहास · Today in History

6 मई का इतिहास (6 May Ka Itihas)

देश और दुनिया के इतिहास में 6 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 6 मई का दिन इतिहास में काफी यादगार माना जाता है, क्योंकि 2010 में आज ही के दिन कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी। करीब एक दशक पहले मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब ने 26 नवंबर, 2008 को वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

6 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1542 में आज ही के दिन संत फ्रांसिस जेवियर पुर्तगाली गोवा की राजधानी ओल्ड गोवा पहुंचे थे। 1632 में 6 मई को ही शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। आज हम 6 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

21
  1. 2015

    आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सलमान खान को गैर इरादतन हत्या के लिए 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, बाद में हाईकोर्ट ने अपील पर उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था।

  2. 2010

    सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।

  3. मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।

  4. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए। जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

  5. 2008

    बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।

  6. 2007

    फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।

  7. 2006

    टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

  8. 2005

    संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।

  9. 2004

    चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।

  10. 2002

    आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।

  11. 2001

    आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।

  12. 1999

    आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।

  13. 1997

    6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।

  14. 1985

    द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।

  15. 1910

    आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।

  16. 1861

    6 मई को मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।

  17. 1857

    आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

  18. 1840

    आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।

  19. 1739

    आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को मराठा साम्राज्य में लाया।

  20. 1632

    6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

  21. 1529

    आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी।

  • 2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
  • 2007 - फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
  • 2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
  • 2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
  • 2002 - आज ही के दिन भूपिंदर नाथ कृपाल भारत के 31वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • 2001 - आज ही के दिन पोप जॉन पॉल द्वितीय ने सीरिया में मस्जिद का दौरा किया था और वह किसी मस्जिद में जाने वाले पहले पोप थे।
  • 1999 - आज ही के दिन महाराष्ट्र राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया गया था।
  • 1997 - 6 मई को ही बैंक ऑफ इंग्लैंड को स्वायत्तता दी गई थी।
  • 1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
  • 1910 - आज के ही दिन जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने थे।
  • 1861 - 6 मई को मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
  • 1857 - आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
  • 1840 - आझ ही के दिन दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ था।
  • 1739 - आज ही के दिन चिमाजिअप्पा के नेतृत्व में, मराठों ने वसई अभियान पर विजय प्राप्त की और उत्तरी कोंकण को मराठा साम्राज्य में लाया।
  • 1632 - 6 मई के दिन शाहजी को हराने के लिए मुगल बादशाह शाहजहां और आदिलशाह के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1529 - आज ही के दिन बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार हुई थी। 
  • 1983 - गगन नारंग - भारतीय राइफल निशानेबाज हैं।

    6
    • 1972

      आबिद ख़ान

      भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

    • 1964

      खजान सिंह

      भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।

    • 1942

      लल थनहवला

      प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।

    • 1937

      सम पिरोज भरुचा

      भारत के भूतपूर्व 30वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    • 1925

      रहमान राही

      कश्मीरी कवि, अनुवादक और आलोचक हैं।

    • 1861

      मोतीलाल नेहरू

      स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

  • 1972 - आबिद ख़ान - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
  • 1964 - खजान सिंह - भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
  • 1942 - लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
  • 1937 - सम पिरोज भरुचा - भारत के भूतपूर्व 30वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1925 - रहमान राही - कश्मीरी कवि, अनुवादक और आलोचक हैं।
  • 1861 - मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
  • 6 मई को हुए निधन

    6
    • 2021

      अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ)

      भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।

    • 2010

      गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)

    • 2005

      श्‍याम लाल यादव

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    • 1976

      कोका सुब्बा राव

      भारत के आठवें मुख्य न्यायाधीश थे।

    • 1973

      शिव कुमार बटालवी

      पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे

    • 1946

      भूलाभाई देसाई

      प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

    6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    1
    • विश्व हास्य दिवस
    Continue with...