आज का इतिहास (Today in History) - Daily History in Hindi
हर दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, महान व्यक्तियों के जन्म और निधन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस और
इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें। यह Daily History सेक्शन SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक
भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
2011
लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2008
फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2004
2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
2010:
राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
2017:
आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया था।2 अप्रैल के दिन ही अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया था।
2013:
आज ही के दिन राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था।
2010:
पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2013:
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।
2008:
सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत I
2018:
65वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हुई थी। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार व एक्टर विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्के अवार्ड दिया गया था।
2013:
भारतीय रेल 160 साल की हुई। गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
2010:
ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे. 'एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010' नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
2008:
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
2010:
दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।