22 मई का इतिहास (22 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 22 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 22 मई का इतिहास जानेंगे।
22 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। इसके लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। 1859 में आज के दिन स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी। 1545 में आज ही के दिन शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी और 2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2008
केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
-
संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
-
2007
आज ही के दिन गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
-
2003
आज ही के दिन अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
-
2002
आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
-
2001
22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।
-
1996
आज ही के दिन माइकल कैमडेसस तीसरी बार इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गए।
-
1993
आज ही के दिन से विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
-
1992
बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
-
1990
उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
-
1984
22 मई को ही बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
-
1972
आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे और यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।22 मई के दिन ही पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया गया था।
-
1963
आज ही के दिन भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
-
1915
आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1805
गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
-
1772
22 मई के दिन ही राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था और उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
-
1545
आज ही के दिन 1 विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत हो गई थी।
-
1420
आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था।
22 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1987
आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ था।
-
1959
22 मई के दिन ही महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
-
1925
1925 में आज ही के दिन हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म हुआ था।
-
1922
22 मई के दिन ही अमेरिकी टेलीविजन निर्माता क्वीन मार्टिन का जन्म हुआ था।
-
1878
गामा पहलवान
विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।
-
1774
आज ही के दिन धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था।
22 मई को हुए निधन
7-
2021
रेवा प्रसाद द्विवेदी
काशी के प्रकांड विद्वान थे।रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
-
2012
एफ़. ए. खोंगलाम
मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
-
2011
गोविन्द चन्द्र पाण्डे
20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
-
2000
सोहराब फिरोजशाह गोदरेज
प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष थे।
-
1991
श्रीपाद अमृत डांगे
भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
-
1946
गोविन्दराम सेकसरिया
स्वतंत्रता-पूर्व भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक थे।
-
1545
शेरशाह सूरी
भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान् योद्धा।
22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व जैव विविधता दिवस