12 मई
आज का इतिहास · Today in History

12 मई का इतिहास (12 May Ka Itihas)

12 मई को क्या है? अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

देश और दुनिया में 12 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 12 मई का इतिहास जानेंगे।

12 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। 

1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 1945 में 12 मई के दिन ही भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था। 

1965 में 12 मई के दिन ही इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया था। 1993 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

8
  1. 2010

    आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।

  2. 2008

    आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।

  3. 2008

    चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।

  4. 1999

    रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।

  5. 1915

    क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।

  6. 1689

    आज ही के दिन इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था।

  7. 1666

    आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे।

  8. 1459

    12 मई को ही राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।

12 मई को जन्मे व्यक्ति

13
  • 2002

    सौरभ चौधरी

    भारतीय निशानेबाज़ हैं।

  • 1989

    शिखा पांडे

    भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

  • 1982

    मारगनी भरत

    राजमुंदरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आंध्र प्रदेश से 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।

  • 1980

    ऋषि सुनक

    भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता हैं।

  • 1945

    के. जी. बालकृष्णन

    भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।

  • 1944

    घनश्याम नायक

    भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

  • 1933

    नंदू नाटेकर

    पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।

  • 1926

    आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म हुआ था।

  • 1875

    कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य

    प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।

  • 1895

    जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।

  • 1820

    फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल

    'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं।

  • 1954

    के. पलानीस्वामी

    राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।

  • 1917

    सीता देवी (महारानी)

    बड़ौदा की महारानी थीं।

12 मई को हुए निधन

4
  • 2015

    सुचित्रा भट्टाचार्य

    बांग्ला भाषा की प्रसिद्ध महिला उपन्यासकार थीं।

  • 1993

    शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।

  • 1984

    धनंजय कीर

    बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।

  • 1984

    अलकनन्दा (नृत्यांगना)

    भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।

12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

1
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फ़्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्म दिवस)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

12 मई को इतिहास में क्या हुआ था?

12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: 2010 – आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से…; 2008 – आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का…; 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे; 1999 – रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा; 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।

12 मई को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म हुआ था?

12 मई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: सौरभ चौधरी (2002), शिखा पांडे (1989), मारगनी भरत (1982), ऋषि सुनक (1980), के. जी. बालकृष्णन (1945)।

12 मई को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन हुआ था?

12 मई को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति: सुचित्रा भट्टाचार्य (2015), शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि (1993), धनंजय कीर (1984), अलकनन्दा (नृत्यांगना) (1984)।

12 मई को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

12 मई को मनाए जाने वाले अवसर एवं उत्सव: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फ़्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्म दिवस)।

Continue your exam preparation journey.

or continue with email