26 मई
आज का इतिहास · Today in History

26 मई का इतिहास (26 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 मई का इतिहास जानेंगे।

26 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज का दिन भारत की अंतरिक्ष शक्ति के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1999 में भारत की अंतरिक्ष रिसर्च इंस्टिट्यूट इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के 3 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।

1950 में आज ही के दिन ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था। 1983 में आज ही के दिन जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

17
  1. 2014

    आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

  2. 2010

    भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

  3. 2008 -

  4. भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।

  5. मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

  6. 2007

    26 मई को ही भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता कंप्लीट हुआ था।

  7. 2006

    विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक़ एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

  8. 2002

    आज ही के दिन चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत हो गई थी।

  9. 2000

    आज ही के दिन हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जाएंगे।

  10. 1999

    आज ही के दिन भारत के स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।26 मई के दिन ही इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।

  11. 1991

    आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।

  12. 1987

    आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।

  13. 1973

    26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।

  14. 1969

    आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।

  15. 1957

    मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी।

  16. 1926

    26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।

  17. 1822

    आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।

  • 1991 - आज ही के दिन थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1987 - आज ही के दिन श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
  • 1973 - 26 मई को ही बहरीन ने संविधान अपनाया था।
  • 1969 - आज ही के दिन ही अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
  • 1957 - मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी। 
  • 1926 - 26 मई के दिन ही लेबनान ने संविधान अपनाया था।
  • 1822 - आज ही के दिन नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 26 मई को जन्मे व्यक्ति

    7
    • 1983

      सुशील कुमार पहलवान

      'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।

    • 1946

      अरुणा रॉय

      भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।

    • 1945

      विलासराव देशमुख

      भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

    • 1940

      सरताज सिंह

      'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता।

    • 1937

      मनोरमा (तमिल अभिनेत्री)

      दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

    • 1912

      छगनराज चौपासनी वाला

      प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

    • 1906

      रामकिंकर बैज

      भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार थे।

    26 मई को हुए निधन

    3
    • 2017

      के. पी. एस. गिल

      पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।

    • 1986

      श्रीकांत वर्मा

      हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

    • 1934

      चम्पक रमन पिल्लई

      भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी थे।

    26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    1
    • राष्ट्रीय धातु दिवस
    Continue with...