10 मई का इतिहास (10 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 10 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 मई का इतिहास जानेंगे।
10 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1857 में आज ही के दिन भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था। हरियाणा की संतोष यादव ने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार 10 मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थीं।
आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा था और मुगल शासन की स्थापना की थी। 2005 में आज ही के दिन लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए थे।
10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2008
लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
-
2007
आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की थी।
-
2006
1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
-
2005
10 मई को ही लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुई थी।
-
2003
आज ही के दिन मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
-
2001
भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
-
1999
पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
-
1995
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत हो गई थी।
-
1994
10 मई को रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे और उन्हें 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
-
1972
आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1967
आज ही के दिन मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा था।
-
1959
10 मई को ही सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची थी।
-
1945
आज ही के दिन रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया था।
-
1857
10 मई के दिन से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी।
-
1796
आज ही के दिन नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया था।
-
1655
आज ही के दिन ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया था।
-
1526
10 मई के दिन ही पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा था।
-
1427
आज ही के दिन यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया था।
10 मई को जन्मे व्यक्ति
10-
1986
पेंटाला हरिकृष्णा
भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं।
-
1980
योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
-
1961
बृजलाल खाबरी
तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
-
1951
वी. के. सिंह
भारतीय थल सेना के 26वें थल सेनाध्यक्ष रहे हैं।
-
1929
सुभाष कश्यप
भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित।
-
1918
रामेश्वर नाथ काव
भारत की गुप्तचर संस्था 'रॉ' (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक थे।
-
1909
बी. एस. केसवन
भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष थे। उन्हें 'भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक' के रूप में जाना जाता है।
-
1905
पंकज मलिक
बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
-
1898
विचित्र नारायण शर्मा
'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
-
1834
अल्फ़्रेड बेब
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
10 मई को हुए निधन
10-
2022
शिवकुमार शर्मा
प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक थे।कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
-
2021
अनिल भल्ला
भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर थे।
-
2020
हरि वासुदेवन
भारतीय इतिहासकार थे। उन्हें एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान पाठ्य-पुस्तकों के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
-
2010
मैक मोहन
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
-
2005
गोविन्द नारायण सिंह
मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
-
2001
सुधाकरराव नाईक
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
-
1999
1999 में 10 मई के दिन ही पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम का निधन हुआ था।
-
1983
ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
-
1936
मुख़्तार अहमद अंसारी
एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
-
1922
छत्रपति साहू महाराज
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।