7 मई
आज का इतिहास · Today in History

7 मई का इतिहास (7 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 7 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 मई का इतिहास जानेंगे।

7 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1973 में आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई थी। 1940 में आज ही के दिन विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। 1934 में 7 मई के दिन ही फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती मिला था।

7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19
  1. 2008

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

  2. 2004

    नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

  3. 2002

    गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।

  4. 2001

    पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।

  5. 2000

    ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।

  6. 1999

    स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।

  7. 1989

    भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

  8. 1976

    एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने "टेलीफ़ोन" (दूरभाष) का नाम दिया।

  9. 1975

    7 मई के दिन ही अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की थी।

  10. 1973

    आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई थी।

  11. 1952

    7 मई के दिन ही इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया था।

  12. 1940

    आज ही के दिन विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।

  13. 1934

    7 मई के दिन ही फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती मिला था।

  14. 1907

    आज ही के दिन बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ था।

  15. 1832

    7 मई के दिन ही यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना था।

  16. 1800

    आज ही के दिन अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया था।

  17. 1727

    7 मई के दिन ही रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया था।

  18. 1664

    आज ही के दिन फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया था।

  19. 1663

    7 मई के दिन ही लंदन में ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला था।

7 मई को जन्मे व्यक्ति

7
  • 1968

    केशव प्रसाद मौर्य

    भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

  • 1912

    पन्नालाल पटेल

    गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।

  • 1910

    शान्तिदेव घोष

    एक भारतीय लेखक, गायक, अभिनेता, नर्तक और रवीन्द्र संगीत के उस्ताद थे।

  • 1893

    भारतीय गुरु परमहंस योगानंद

  • 1889

    एन. एस. हार्डिकर

    प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।

  • 1880

    पांडुरंग वामन काणे

    महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडितI

  • 1861

    रबीन्द्रनाथ ठाकुर

    नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।

7 मई को हुए निधन

4
  • 1924

    अल्लूरी सीताराम राजू

    प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

  • 1952

    भारतीय गुरु परमहंस योगानंद

  • 2001

    प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार

  • 2021

    वनराज भाटिया

    भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

3
  • रवीन्द्र जयन्ती (रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म दिवस)
  • सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस
Continue with...