19 मई
आज का इतिहास · Today in History

19 मई का इतिहास (19 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 19 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 19 मई का इतिहास जानेंगे।

19 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने का विकास हुआ था। ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में 19 मई को सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।

1848 में आज ही के दिन दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला था। 1885 में आज ही के दिन जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया था। 1521 में उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया था।

19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19
  1. 2011

    58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म 'मोनेर मानुस' को राष्‍ट्रीय एकता के लिए पुरस्‍कृत किया गया है। इसके अलावा फिल्‍म 'दबंग' को सर्वाधिक मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्‍कार दिया गया। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ को सर्वश्रेठ फ़िल्म चुना गया है जबकि अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार दिया गया है। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ के लिए मलयालम अभिनेता सलीम कुमार और तमिल अभिनेता धनुष संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए। मिताली जगताप और सरन्ना पी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

  2. 2010

    भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया।

  3. बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी ज़िला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई।

  4. 2008

    परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ। विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। बैंक आफ़ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9% की वृद्धि दर्ज की।

  5. मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।

  6. 2007

    अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।

  7. 2006

    भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।

  8. 2003

    जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

  9. 2002

    पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

  10. 2001

    इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।

  11. 2000

    फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।

  12. 1999

    भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।

  13. 1971

    19 मई को ही भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ था।

  14. 1950

    आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

  15. 1936

    19 मई को ही ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई थी।

  16. 1885

    आज ही के दिन जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया था।

  17. 1848

    आज ही के दिन दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला था।

  18. 1542

    आज ही के दिन बर्मा में क्रोम साम्राज्य, टंगू राजवंश को जीत लिया गया था।

  19. 1521

    19 मई के दिन उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया था।

  • 2008 -
  • 19 मई को जन्मे व्यक्ति

    8
    • 1999

      दीपक पुनिया

      भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जो 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं।

    • 1947

      टी.सी. योहानन

      लम्बी कूद के भारतीय खिलाड़ी हैं।

    • 1938

      गिरीश कर्नाड, कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता।

    • 1934

      पी. लीला

      भारतीय तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका थीं।रस्किन बॉण्ड - अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।

    • 1913

      नीलम संजीव रेड्डी

      भारत के राष्ट्रपति

    • 1910

      19 मई को ही नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था और इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज किया गया है।

    • 1881

      कमाल अतातुर्क

      आधुनिक तुर्की के निर्माता थे।

    • 1824

      नाना साहब

      सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे।

  • 1913 - नीलम संजीव रेड्डी - भारत के राष्ट्रपति
  • 1910 - 19 मई को ही नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था और इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज किया गया है।
  • 1881 - कमाल अतातुर्क - आधुनिक तुर्की के निर्माता थे।
  • 1824 - नाना साहब - सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे।
  • 19 मई को हुए निधन

    6
    • 1997

      सोंभु मित्रा

      फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।

    • 1996

      जानकी रामचन्द्रन

      प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

    • 1904

      जमशेद जी टाटा

      टाटा समूह के संस्थापक

    • 1979

      हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

      हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार

    • 2004

      ई. के. नायनार

      भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ थे, जो केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    • 2008

      विजय तेंदुलकर

      भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।

    Continue with...