4 मई का इतिहास (4 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 4 मई का इतिहास जानेंगे।
4 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्राइम मिनिस्टर मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें 4 मई को ही ब्रिटेन की प्राइम मिनिसटर चुना गया था। 1799 में 4 मई के दिन ही मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हो गई थी।
1854 में भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था। 1945 में जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था और 1980 में इस दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
16-
2008
सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
-
म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
-
2007
बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
-
2006
आज ही के दिन नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
-
2003
मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
-
1999
भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
-
1994
काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
-
1983
आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।आज ही के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
-
आज ही के दिन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
-
1979
मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्राइम मिनिस्टर चुना गया था और पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
-
1975
आज ही के दिन ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
-
1959
आज ही के दिन पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
-
1945
4 मई के दिन ही जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
-
1924
आज ही के दिन पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
-
1896
आज ही के दिन लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।
-
1854
4 मई के दिन ही भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।
4 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1935
दलीप कौर तिवाना
पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।
-
1922
आज ही के दिन शार्क लेडी के नाम से जानी जाने वाली अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ था।
-
1905
अन्ना चांडी
भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
-
1902
के. सी. रेड्डी
कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
-
1900
नित्यानंद कानूनगो
भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिनका सम्बंध उड़ीसा राज्य से था।
-
1767
त्यागराज
प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।
4 मई को हुए निधन
5-
2008
आज ही के दिन प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ था।
-
1980
4 मई के दिन ही यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन हुआ था।
-
1957
आज ही के दिन भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन हुआ था।
-
1932
रामदेनी सिंह
बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें फाँसी की सज़ा हुई थी।
-
1799
4 मई के दिन ही मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था।