23 मई का इतिहास (23 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 23 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 23 मई का इतिहास जानेंगे।
23 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1904 में वियना में पहली कुश्ती विश्व चैंपियनशिप का आयोजन आज ही के दिन किया गया था। 2008 में आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
1848 में आज ही के दिन अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था। 1945 में 23 मई को ही जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की थी।
23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
19-
2016
भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
-
2014
23 मई के दिन रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था।
-
2010
आज ही के दिन उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
-
2009
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
-
2008
आज ही के दिन 29 साल पुराने क्षेत्रीय विवाद को सुलझाने के लिए इंटरनेशनलकोर्ट ऑफ जस्टिस ने मिडिल रॉक्स को मलेशिया और पेड्रा ब्रांका को तिंगिंगपुर से सम्मानित किया था।आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
-
2004
23 मई के दिन बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूब गए थे।
-
2001
पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
-
1999
योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
-
1994
आज ही के दिन सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
-
1984
बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
-
1977
बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
-
1951
आज ही के दिन चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
-
1949
आज ही के दिन पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया था।
-
1945
आज ही के दिन जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।
-
1915
प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1848
23 मई को ही अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था।
-
1805
गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
-
1707
आज ही के दिन सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ था।
-
1420
आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
23 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1949
ऐलन गार्सिया
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।
-
1931
वसुंधरा कोमकली
भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
-
1923
अन्नाराम सुदामा
राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
-
1919
महारानी गायत्री देवी
जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
-
1918
पी. सी. वैद्य
भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
-
1896
कमलाबाई होसपेट
महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
23 मई को हुए निधन
5-
2011
आज ही के दिन लेखक और अनुवादक चन्द्रबली सिंह का निधन हुआ था।
-
2010
23 मई के दिन ही तेलुगु चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन हुआ था।
-
2010
आज ही के दिन नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ था।
-
1930
23 मई के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ था।
-
1895
आज ही के दिन सितार
ए-भहद शिवप्रसाद का निधन हुआ था।
23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस
- विश्व कछुआ दिवस