29 मई का इतिहास (29 May Ka Itihas)
देश और दुनिया में 29 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 मई का इतिहास जानेंगे।
29 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। इस सफलता को बाद उन्हें ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। 1987 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
29 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल संबंधित समझौता किया था। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी थी।
29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-
2010
अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।
-
2008
भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
-
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
-
2007
आज ही के दिन जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं थीं।
-
2004
आज ही के दिन म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान में 140 लोगों की जान चली गई थी।
-
2003
आज ही के दिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे थे।
-
1999
29 मई को ही नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई थी।आज ही के दिन ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा था।
-
1990
29 मई को ही दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया था।
-
1988
आज ही के दिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया था।
-
1985
आज ही के दिन यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई थी।
-
1970
29 मई को ही सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
-
1968
आज ही के दिन दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
-
1953
आज ही के दिन पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
-
1922
29 मई को ही एक्वाडोर को आजादी मिली थी।
29 मई को जन्मे व्यक्ति
6-
1977
एल. मुरुगन
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं।
-
1954
मदन कश्यप
भारत के जानेमाने कवि हैं।
-
1942
हुल्लड़ मुरादाबादी
भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि थे।
-
1906
कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
-
1905
हीराबाई बरोदेकर
किराना घराने की हिन्दुस्तानी शस्त्रीय गायिका थीं।
-
1865
रामानन्द चैटर्जी
पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
29 मई को हुए निधन
5-
2020
योगेश (गीतकार)
प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।अजीत जोगी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व राजनेता थे।
-
1987
चौधरी चरण सिंह
भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
-
1977
सुनीति कुमार चटर्जी
भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
-
1972
पृथ्वीराज कपूर
हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
-
1933
लोकराम नयनराम शर्मा
भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता
29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- माउंट एवरेस्ट दिवस