26 अप्रैल का इतिहास (26 April Ka Itihas)
देश और दुनिया में 26 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
1975 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत का एक राज्य है जो हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक सौंदर्य और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का एकमात्र स्थान है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है।
26 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1903 में आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। साथ ही 26 अप्रैल का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ भी दर्ज है, क्योंकि 1920 में इसी दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2010
बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।
-
2008
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
-
अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
-
2007
जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
-
2006
आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।
-
2004
ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।
-
1993
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।
-
1990
आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
-
1980
आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।
-
1975
आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
-
1974
माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।
-
1962
आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
-
1959
क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।
-
1920
आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
-
1903
गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
-
1828
26 अप्रैल के दिन यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1755
रूस की पहली यूनिवर्सिटी राजधानी मॉस्को में खोली गई थी।
-
1654
आज ही के दिन यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया था।
26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
7-
1996
विजय कुमार यादव
भारत के जूडो खिलाड़ी हैं।
-
1987
नितिन बोस
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
-
1953
26 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ था।
-
1942
मीनू मुमताज़
भारतीय अभिनेत्री थीं।
-
1908
सर्व मित्र सिकरी
भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।
-
1892
कृष्ण चन्द्र गजपति
भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
-
1864
पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी
स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
26 अप्रैल को हुए निधन
9-
2010
प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।
-
2005
स्वामी रंगनाथानन्द
'रामकृष्ण संघ' के एक हिन्दू संन्यासी थे। उनका पूर्व नाम 'शंकरन कुट्टी' था।
-
1999
26 अप्रैल के दिन ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ था।
-
1987
शंकर
प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
-
1982
मलयज
प्रतिष्ठित कवि और आलोचक
-
1969
लछमन सिंह गिल
शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ थे।
-
1961
आज ही के दिन जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक महाराज हरी सिंह का निधन हुआ था।
-
1920
श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ
-
1748
मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर
मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।
26 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- चेरनोबिल दिवस
- विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस