आज का इतिहास (Today in History) - Daily History in Hindi
हर दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, महान व्यक्तियों के जन्म और निधन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस और
इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें। यह Daily History सेक्शन SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक
भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
2011
लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2008
फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2004
2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
2012:
संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
2008:
नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
2011:
देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी है। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।