7 अप्रैल का इतिहास (7 April Ka Itihas)
देश और दुनिया में 7 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
7 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को दूर करने, स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने और नीतिगत बदलावों के लिए सरकारों, स्वास्थ्य पेशेवरों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर वैश्विक स्वास्थ्य पहल के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
19-
2010
पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
-
2008
असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
-
पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
-
2006
बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
-
2004
एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
-
2003
7 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया था।
-
2001
चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
-
2000
आज ही के दिन ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन शुरू हुआ था।आज ही के दिन ही भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
-
1998
विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
-
1994
रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
-
1988
आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1978
7 अप्रैल के दिन ही अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी थी।
-
1969
आज ही के दिन अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ था।
-
1948
7 अप्रैल के दिन ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और उसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
-
1946
आज ही के दिन सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली थी।
-
1940
7 अप्रैल के दिन ही बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने थे।
-
1939
आज ही के दिन इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया था।
-
1921
7 अप्रैल के दिन ही क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने थे।
-
1919
आज ही के दिन बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई थी।
7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
7-
1980
संजोय दत्त भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाडी़।
-
1942
जितेंद्र
भारतीय फ़िल्म अभिनेता
-
1932
जयंती पटनायक
भारतीय सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं।
-
1922
आज ही के दिन क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) मांगो सैंटामारिया का जन्म हुआ था।
-
1920
7 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ था।
-
1919
आज ही के दिन पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का जन्म हुआ था।
-
1836
7 अप्रैल के दिन ही दार्शनिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ह्वाइट प्रोफेसर थॉमस हिल ग्रीन का जन्म हुआ था।
7 अप्रैल को हुए निधन
4-
2011
जानकी वल्लभ शास्त्री
प्रसिद्ध कवि
-
2014
वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
-
2004
केलुचरण महापात्र
ओडिसी नर्तक व एक सच्चे कला प्रेमी थे।
-
2002
भावानम वेंकटरामी रेड्डी
आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
7 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- विश्व स्वास्थ्य दिवस
- महिला चिकित्सा दिवस