18 अप्रैल का इतिहास (History of 18 April in Hindi)
देश और दुनिया में 18 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 18 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1859 में आज ही के दिन तात्या टोपे को फांसी दी गई थी, उन्होंने देश में 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी थी।
18 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, 1917 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था। 1955 में आज ही के दिन मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में प्रिंसटन के एक हास्पिटल में निधन हो गया था।
18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2008
इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
-
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
-
2006
राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
-
2005
भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
-
2002
1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
-
2001
भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
-
1999
ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
-
1994
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
-
1991
आज ही के दिन केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।
-
1978
आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन आज के ही दिन हुआ था।
-
1971
भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 मुंबई पहुंचा था और इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया
-
1968
अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
-
1955
बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
-
1950
विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की थी।
-
1917
गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।
-
1902
अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करना स्टार्ट किया था।
-
1859
क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को फांसी पर लटकाया गया था।
-
1612
आज ही के दिन शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था।
18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
6-
1961
पूनम ढिल्लों
बालीवुड अभिनेत्री
-
1916
ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
-
1901
चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
-
1928
दुलारी
भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
-
1858
धोंडो केशव कर्वे
आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
-
1621
गुरु तेग़ बहादुर
सिक्खों के नौवें गुरु।
18 अप्रैल को हुए निधन
8-
2021
अनुपमा पंचीमांडा
भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर थीं।बची सिंह रावत - उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।
-
2003
सुधाकर पाण्डेय
हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
-
1972
पांडुरंग वामन काणे
महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
-
1959
बारीन्द्र कुमार घोष
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
-
1955
अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक
-
1916
जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर
भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
-
1898
दामोदर हरी चापेकर
भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
-
1859
तात्या टोपे
वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
18 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- फ़ायर सर्विस सप्ताह
- विश्व विरासत दिवस