2 अप्रैल का इतिहास (2 April Ka Itihas)
देश और दुनिया में 2 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
2 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2011 में आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहला विश्व कप जीता था।
1984 में 2 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
2 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-
2017
आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया था।2 अप्रैल के दिन ही अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया था।
-
2011
आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
-
2008
कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
-
नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
-
2007
2 अप्रैल के दिन ही सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आई थी।
-
2001
नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
-
1999
आज ही के दिन मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (CIS) की शिखर बैठक संपन्न हुई थी।
-
1997
2 अप्रैल के दिन ही सुमिता सिन्हा ने अपने ऊपर से 3,200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकाॅर्ड बनाया था।
-
1989
फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
-
1984
आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
-
1945
2 अप्रैल के दिन ही सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए थे।
-
1942
आज ही के दिन कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
-
1921
2 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया था।
-
1849
आज ही के दिन ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई थी।
2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
8-
1982
आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ था।
-
1969
2 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ था।
-
1943
बिन्देश्वर पाठक
भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक थे।
-
1942
आज ही के दिन अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ था।
-
1935
ए. वी. रामा राव
भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक हैं।
-
1902
2 अप्रैल के दिन ही शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का जन्म हुआ था।
-
1891
आज ही के दिन गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ था।
-
1881
वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर
एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
2 अप्रैल को हुए निधन
5-
2023
सलीम दुर्रानी
भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे।
-
1933
रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।
-
1907
राधाकृष्ण दास
हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।
-
1825
बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
-
1720
बालाजी विश्वनाथ, शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे 'कारकून' (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।
2 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस