29 अप्रैल का इतिहास (29 April Ka Itihas)
29 अप्रैल को क्या है? अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
देश और दुनिया में 29 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
दिल्ली की प्रसिद्ध इमारतों में से एक लाल किला, जहां से प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। लाल किले के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि इसकी नींव 1639 में 29 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। ऐतिहासिक लाल किले को वर्ष 2007 में यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना था।
29 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1993 में 29 अप्रैल के ही दिन ब्रिटिश राजशाही के बकिंघम पैलेस को लोगों के लिए खोला गया था। 29 अप्रैल का दिन दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि 2020 में मशहूर भारतीय अभिनेता इरफान खान दुनिया से विदा हो गए थे।
29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2011
आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी।
-
2010
भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत 'आईएनएस शिवालिक' को नौसेना में शामिल किया।
-
भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
-
2008
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
-
तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
-
2007
आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
-
2006
पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
-
2005
सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया था।
-
1999
बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
-
1997
रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
-
1993
आज ही के दिन पहली बार बकिंघम पैलेस को जनता के लिए खोला गया और इसे देखने के लिए 8 पाउंड का टिकट लगता था।
-
1991
29 अप्रैल को बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में 1. 38 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
-
1939
नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
-
1930
आज ही के दिन ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत हुई थी।
-
1903
महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
-
1813
29 अप्रैल को ही अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया गया था।
-
1661
आज ही के दिन चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा कर लिया था।
-
1639
आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी।
29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
10-
1983
लावू श्री कृष्णा देवरायालू
वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1970
आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ था।
-
1965
दीपिका चिखालिया
रामानन्द सागर के सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री हैं।
-
1958
29 अप्रैल के दिन ही भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ था।
-
1946
अजीत जोगी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं।
-
1938
ई. अहमद
एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।
-
1936
ज़ुबिन मेहता
भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
-
1919
अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक
-
1848
राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार
-
1547
भामाशाह
मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
29 अप्रैल को हुए निधन
8-
2020
इरफ़ान ख़ान
भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
-
2000
चिन्तामणी पानिग्रही
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
-
1999
केदार शर्मा
भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
-
1997
आर. एन. मल्होत्रा
भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर
-
1988
बृष भान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1979
राजा महेन्द्र प्रताप
भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक
-
1960
बालकृष्ण शर्मा नवीन
हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
-
1958
गोपबन्धु चौधरी
उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
29 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
29 अप्रैल को इतिहास में क्या हुआ था?
29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: 2011 – आज ही के दिन लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन की शादी हुई थी; 2010 – भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को…; भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर…; 2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे; तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
29 अप्रैल को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म हुआ था?
29 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: लावू श्री कृष्णा देवरायालू (1983), आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का जन्म हुआ था (1970), दीपिका चिखालिया (1965), 29 अप्रैल के दिन ही भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का जन्म हुआ था (1958), अजीत जोगी (1946)।
29 अप्रैल को किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन हुआ था?
29 अप्रैल को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति: इरफ़ान ख़ान (2020), चिन्तामणी पानिग्रही (2000), केदार शर्मा (1999), आर. एन. मल्होत्रा (1997), बृष भान (1988)।
29 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
29 अप्रैल को मनाए जाने वाले अवसर एवं उत्सव: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।