8 अप्रैल का इतिहास (8 April Ka Itihas)
देश और दुनिया में 8 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
8 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1985 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में 8 अप्रैल के दिन ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया था।
8 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
21-
2013
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला। जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।
-
2008
आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्त्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
-
ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को ग़ैर क़ानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया। ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ़्यूज लगाने का कार्य शुरू किया। पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
-
2006
ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
-
2005
वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
-
2003
अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें कई नागरिक हुए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
-
2002
अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
-
2001
भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
-
2000
गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
-
1999
ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
-
1988
8 अप्रैल के दिन ही जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए थे।
-
1985
आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
-
1985
आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
-
1964
8 अप्रैल के दिन ही जेमिनी-1 लाॅन्च किया गया था।
-
1959
आज ही के दिन कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की थी।
-
1950
भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।
-
1946
8 अप्रैल के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई थी।
-
1929
आज ही के दिन क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली बम फेंका था।
-
1912
8 अप्रैल के दिन ही नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मृत्यु हो गई थी।
-
1857
भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।
-
1831
आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे थे।
8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
7-
1983
आज ही के दिन तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म हुआ था।
-
1950
8 अप्रैल के दिन ही हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ था।
-
1938
आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ था।
-
1937
आर. गुंडु राव
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1924
8 अप्रैल के दिन भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ था।
-
1900
नवलपक्कम पार्थसारथी
भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।
-
1892
आज ही के दिन इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म हुआ थाI
8 अप्रैल को हुए निधन
7-
2015
आज ही के दिन भारतीय पत्रकार और मशहूर लेखक जयकांतन का निधन हुआ था।
-
2008
8 अप्रैल के दिन ही हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका शरण रानी का निधन हुआ था।
-
1973
आज ही के दिन स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन हुआ था।
-
1953
वालचंद हीराचंद
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
-
1947
8 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का निधन हुआ था।
-
1894
आज ही के दिन भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
-
1857
8 अप्रैल के दिन ही प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई थी।