14 अप्रैल का इतिहास (History of 14 April in Hindi)
देश और दुनिया में 14 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 14 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
1865 में आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई थी। अब्राहम लिंकन को गोली उस समय मारी गई थी जब वह वॉशिंगटन के ‘फॉर्ड थियटर’ में आवर अमेरिकन कज़िन नाटक देख रहे थे।
14 अप्रैल का इतिहास सामाजिक दृष्टि के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर का जन्म 1891 में इसी दिन हुआ था। बाबा साहब को महान विद्वान माना जाता है। इतनी बड़े डेमोक्रेटिक देश का संविधान निर्माता होने पर उन्हें समाज सुधारक के तौर पर देखा जाता है।
भारतीय इतिहास के युद्धों की बात करें तो 1659 में आज ही के दिन औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था। 14 अप्रैल की ऐसी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें जानकर आपकी जनरल नाॅलेज बढ़ेगी।
14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
20-
2014
आज ही के दिन इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।
-
2011
राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
-
2010
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
-
2008
उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
-
40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई। पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
-
2006
चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
-
2005
भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
-
2004
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
-
2003
इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
-
2002
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
-
2000
रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
-
1999
मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
-
1995
यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
-
1958
आज ही के दिन सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ था।
-
1891
आज ही के दिन असंभव को संभव करने वाले और भारत के संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।
-
1865
आज के ही दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई थी। अगले दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी।
-
1814
नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया था।
-
1809
नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में ऑस्ट्रिया को हराया था।
-
1659
औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था।
-
1434
फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई थी।
14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
9-
1957
के. सिवन
भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
-
1954
ललिता वकील
हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
-
1940
आज ही के दिन कवि एवं साहित्यकार अवतार एनगिल का जन्म हुआ था।
-
1922
14 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म हुआ था।
-
1920
गवरी देवी
राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
-
1919
शमशाद बेगम
हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
-
1907
आज ही के दिन स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का जन्म हुआ था।
-
1891
14 अप्रैल के दिन ही भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का हुआ था।
-
1862
प्रभाशंकर पाटनी
गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
14 अप्रैल को हुए निधन
7-
2022
मंजू सिंह
भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं।
-
2017
गिरीश चन्द्र सक्सेना
जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।
-
1986
नितिन बोस
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
-
1963
राहुल सांकृत्यायन
हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
-
1962
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक।
-
1950
रमण महर्षि
बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
-
1859
जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती
- अग्निशमन दिवस