21 अप्रैल का इतिहास (21 April History in Hindi)
देश और दुनिया में 21 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 21 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
1526 में आज ही के दिन काबुल के शासक बाबर और दिल्ली के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की लड़ाई हुई थी। इतिहास में इस घटना का उल्लेख तोपों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। इस लड़ाई में बाबर ने तोपों का इस्तेमाल किया था और लोदी ने हाथियों की ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी और लोदी मारा गया।
21 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1739 आज ही के दिन स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। सन 1782 में 21 अप्रैल के ही दिन बैंकाक शहर की स्थापना हुई थी।
21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
19-
2008
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
-
भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
-
2007
ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
-
2006
नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
-
2004
बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
-
2003
भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्टब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
-
2002
एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
-
2001
बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
-
1996
1996 में आज ही के दिन भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
-
1987
1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में करीब 100 अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
-
1977
मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
-
1967
1967 में यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ था।
-
1960
1960 में आज ही के दिन ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी थी।
-
1945
1945 में आज ही के दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था।
-
1941
1941 में 21 अप्रैल को ही यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
-
1938
1938 में आज ही के दिन मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया था।
-
1926
1926 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
-
1720
1720 में 21 अप्रैल को बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने थे।
-
1654
1654 में आज ही के दिन इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
7-
1944
एन. गोपालस्वामी
भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
-
1926
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
6 फ़रवरी, 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी थीं।
-
1924
कर्णी सिंह
भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
-
1910
सदाशिव त्रिपाठी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।
-
1895
गबर सिंह नेगी
प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
-
1891
जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप
गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।
-
1864
मैक्स वेबर
प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
21 अप्रैल को हुए निधन
5-
2021
शंख घोष
प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान - विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।
-
2015
जानकी बल्लभ पटनायक
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
-
2013
शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)
-
1938
मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर
-
1910
1910 में आज ही के दिन टॉम सायर और हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ था।
21 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- भारतीय सिविल सेवा दिवस