30 अप्रैल
आज का इतिहास · Today in History

30 अप्रैल का इतिहास (30 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 30 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 30 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।

30 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1598 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था। 1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19
  1. 2017

    नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।

  2. 2013

    आज ही के दिन नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने थे।

  3. 2010

    30 अप्रैल के दिन ही अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से और प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया था।

  4. 2008

    आज ही के दिन चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर में समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

  5. 2007

    30 अप्रैल के दिन ही नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकाॅर्ड बनाया था।

  6. 2006

    आज ही के दिन 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली थी।

  7. 2005

    नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।

  8. 2004

    फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।

  9. 2002

    पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

  10. 2001

    30 अप्रैल के दिन ही फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास किया गया था।

  11. 2000

    आज ही के दिन आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में खत्म हुआ था।

  12. 1999

    लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

  13. 1991

    आज ही के दिन अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था।

  14. 1985

    30 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने थे।

  15. 1908

    30 अप्रैल के दिन ही खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था।

  16. 1864

    आज ही के दिन न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना, जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया था।

  17. 1789

    30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।

  18. 1598

    30 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था।

  19. 1563

    आज ही के दिन यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया था।

30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

6
  • 1967

    मीनाक्षी लेखी

    भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।

  • 1966

    बीसेट्टी वेंकट सत्‍यवती

    आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ हैं।

  • 1949

    एंटोनियो गुटेरेस

    संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।

  • 1927

    फ़ातिमा बीबी

    भारत में सर्वोच्च न्यायालय की भूतपूर्व न्यायाधीश थी।

  • 1909

    आर. शंकर

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

  • 1870

    दादा साहब फाल्के

    भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

30 अप्रैल को हुए निधन

4
  • 2021

    रोहित सरदाना

    भारतीय समाचार वक्ता थे।

  • 2020

    चुनी गोस्वामी

    प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।

  • 2011

    दोरजी खांडू

    अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

  • 1837

    हरि सिंह नलवा

    महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

  • 2011 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
  • Continue with...