25 अप्रैल का इतिहास (25 April History in Hindi)
देश और दुनिया में 25 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 25 अप्रैल का इतिहास जानेंगे।
पहले के समय को देखें तो फिल्म या सीरियल सब ब्लैक एंड व्हाइट दिखते थे। दूरदर्शन चैनल पर चाहे क्रिकेट मैच हो या रविवार को आने वाली फिल्म, सभी का प्रसारण ब्लैक एंड व्हाइट में होता था, लेकिन 1982 में 25 अप्रैल को दूरदर्शन रंगीन हो गया और इतिहास के पन्नों में यह दिन दर्ज हो गया, क्योंकि यह बहुत बड़ा परिवर्तन माना जाता है।
25 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1953 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
25-
2021
आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ था।
-
2021
इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गई थी।
-
2020
देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।
-
2015
नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
-
2013
ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।
-
2010
भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
-
2008
बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
-
2007
विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
-
2005
2005 में जापान में हुई रेल दुर्घटना में 100 लोगों की जान चली गई थी।
-
2004
जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
-
2003
फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
-
1999
वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
-
1989
इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
-
1983
जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
-
1982
दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
-
1981
जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।
-
1980
अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
-
1975
सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
-
1957
सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।
-
1954
बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
-
1953
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-
1925 को 25 अप्रैल को ही पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए थे।
-
1905
दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।
-
1867
जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
-
1809
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिक्ख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
5-
1977
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।
-
1969
आई. एम. विजयन
भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
-
1919
हेमवती नंदन बहुगुणा
उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
-
1904
चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार
-
1900
ग्लेडविन जेब
संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।
25 अप्रैल को हुए निधन
5-
2021
राजन मिश्रा
भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
-
2020
ज़रीना हाशमी
भारतीय-अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर थीं।
-
2000
पण्डित मुखराम शर्मा
भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
-
1992
उज्ज्वला मजूमदार
भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
-
1968
बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ
शास्त्रीय गायक
25 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व मलेरिया दिवस