12 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1992 में आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी। 1998 में 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।
12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - आज ही के दिन मशहूर गीतकार गुलजार को 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया था।
- 2013 - 12 अप्रैल के दिन ही फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी थी।
- 2010-
- लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
- ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।
- 2009 - आज ही के दिन जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया था।
- 2008 -
- भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
- अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
- 2007 - 12 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी थी।
- 2006 - आज ही के दिन साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
- 1998 - 12 अप्रैल के दिन ही गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे।
- 1992 - आज ही के दिन हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई थी।
- 1991 - 12 अप्रैल के दिन ही खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से खत्म हो गया था।
- 1981 - आज ही के दिन अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
- 1978 में 12 अप्रैल के दिन ही भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बांबे (अब मुंबई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलाई गई थी।
- 1961 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा था।
- 1946 में 12 अप्रैल के दिन ही सीरिया पर फ्रांस का कब्जा खत्म हुआ था।
- 1945 - आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई थी।
- 1928 - 12 अप्रैल के दिन ही जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी थी।
- 1927 - आज ही के दिन ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया था।
- 1861 - 12 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो गया था।
- 1801 - आज ही के दिन रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया था।
12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1981 - तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
- 1962 - सावजी ढोलकिया - सूरत की हरि कृष्णा निर्यात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
- 1954 - आज ही के दिन कलाकार, निर्देशक और गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ था।
- 1953 - ऋत्विक सान्याल- भारतीय शास्त्रीय गायक हैं। वह ध्रुपद गायन के सशक्त हस्ताक्षर हैं।
- 1943 - 12 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ था।
- 1917 - आज ही के दिन भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म हुआ था।
- 1910 - 12 अप्रैल के दिन ही भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक केदार शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1885 - आज ही के दिन मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ था।
- 1937 - गुलशन बावरा - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
- 1935 - लालजी टंडन - भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
- 1924 - एफ़. एन. सूजा - जाने-माने भारतीय चित्रकार थे।
- 1921 - सुन्दर सिंह भण्डारी - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे।
12 अप्रैल को हुए निधन
2023 - उत्तरा बाओकर - भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थीं।
- 2006 - आज ही के दिन महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ था।
- 1978 - 12 अप्रैल के दिन ही एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ था।
- 1723 - नेकसियर - मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
- 1236 - इल्तुतमिश - दिल्ली (भारत) का शासक।
12 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
रेल सप्ताह
- वर्ल्ड डे ऑफ़ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स।
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025