4 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1916 में आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी। 1949 में आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी। नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों का गठबंधन है। यह इन दोनों महाद्वीपों के बीच एक अद्वितीय लिंक प्रदान करता है, जो उन्हें रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में परामर्श और सहयोग करने और बहुराष्ट्रीय संकट-प्रबंधन संचालन को एक साथ संचालित करने में सक्षम बनाता है।
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - आज ही के दिन महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से करीब 80 लोगों की जान चली गई थी।
- 2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
- 2008 - 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के खुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया था।
- 2008 - आज ही के दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया था।
- 2006 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
- 2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
- 2001 - चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
- 1997 - 4 अप्रैल के दिन ही क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया था।
- 1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
- 1979 - 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दे दी गई थी।
- 1975 - आज ही के दिन बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई थी।
- 1968 - आज ही के दिन अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई थी।
- 1960 - 4 अप्रैल के दिन ही अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की थी।
- 1949 - आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी।
- 1941 - 4 अप्रैल के दिन ही लीबिया के बेनगाजी शहर पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया था।
- 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी।
- 1916 - आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी।
- 1818 - 4 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स और 20 सितारे’ शामिल करने को मंजूरी दी थी।
- 1716 - आज ही के दिन उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर रूस और प्रशिया की सेनाओं ने कब्जा किया था।
4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1976 - सिमरन - भारतीय अभिनेत्री
- 1972 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री और फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म हुआ था।
- 1969 - पल्लवी जोशी - भारतीय फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री हैं।
- 1949 - 4 अप्रैल के दिन ही भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ था।
- 1933 - बापू नादकर्णी - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 1922 - आज ही के दिन अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ था।
- 1915 - असित भट्टाचार्य - भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1908 - बेगम ऐज़ाज़ रसूल - भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।
- 1905 - नृपेन चक्रबर्ती - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1889 - 4 अप्रैल के दिन ही मशहूर हिंदी कवि, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।
4 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
- ख़लील धनतेजवि - गुजरात के प्रसिद्ध कवि ग़ज़लकार थे।
- 2019 - वेदवती वैदिक - प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
- 1995 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
- 1987 - अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1924 - गंगाधर मेहरे - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे।
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025