9 सितंबर का इतिहास (9 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 9 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 9 सितंबर का इतिहास (9 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 सितंबर वर्ष का 252 वाँ (लीप वर्ष में यह 253 वाँ) दिन है। साल में अभी और 113 दिन शेष हैं।
9 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1945 में आज ही के दिन प्रथम कंप्यूटर बग की खोज की गई थी। 1949 में 9 सितंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
9 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
35-
2012
आज ही के दिन दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया था।
-
इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
-
2011
पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।
-
वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। इन खोजों की तुलना 1960 के दशक में हुई कैंसर के विभिन्न प्रकारों की खोजों से की जा रही है और इनसे उम्मीद जागी है कि इनसे ऑटिज़्म ग्रस्त बच्चों के संपर्क, सामाजिकरण और अन्य समस्याओं को ज़्यादा आसानी और जल्दी से निपटा जा सकेगा।
-
2010
'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।
-
2009
2009 में 9 सितंबर के दिन ही रेल मंत्रालय ने होम मिनिस्ट्री की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की थी।
-
2008
हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोक वार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
-
सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
-
2007
2007 में आज ही के दिन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड केट ब्लैंशट को मिला था।
-
2006
अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।
-
9 सितंबर के दिन ही अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।
-
2005
2005 में 9 सितंबर के दिन ही चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ था।
-
2004
2004 में आज ही के दिन फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
-
2002
2002 में 9 सितंबर के दिन ही पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता था।
-
2001
2001 में आज ही के दिन वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फाइनल में हराया था।
-
1999
1999 में आज ही के दिन भारत के महेश भूपति और जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।
-
1998
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
-
1991
तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
-
1979
1979 में आज ही के दिन जोगेन्द्र नाथ हजारिका मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था।
-
1976
माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
-
1971
1971 में 9 सितंबर के दिन ही पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया था।
-
1968
1968 में आज ही के दिन अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने थे।
-
1967
1967 में 9 सितंबर के दिन ही युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ था।।
-
1965
तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
-
1954
अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
-
1949
1949 में 9 सितंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
-
1945
1945 में आज ही के दिन प्रथम कंप्यूटर बग की खोज की गई थी।
-
1944
1944 में 9 सितंबर के दिन यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ था।
-
1939
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
-
1924
9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
-
1920
अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।
-
1915
प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
-
1867
यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
-
1850
कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
-
1776
अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
9 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
15-
1998
तूलिका मान
भारत की जूडो खिलाड़ी हैं।
-
1978
ज्योति सुनीता कुल्लू
भारत की जानी-मानी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।
-
1974
1974 में आज ही के दिन कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म हुआ था।
-
1967
1967 में 9 सितंबर को ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म हुआ था।
-
1942
1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म हुआ था।
-
1932
1932 में 9 सितंबर को ही हिंदी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म हुआ था।
-
1909
लीला चिटनिस
प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
-
1908
बृष भान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1907
महबूब ख़ान
भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
-
1905
हुसैन शा
भारतीय दार्शनिक।
-
1894
हमीदुल्लाह ख़ान
भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
-
1880
अर्जुन लाल सेठी
भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
-
1874
गोपाल चंद्र प्रहराज
उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद थे।
-
1850
1850 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था।
-
1828
लियो टॉल्सटॉय
महान रूसी उपन्यासकार थे।
9 सितंबर को हुए निधन
8-
2012
2012 में आज ही के दिन प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ था।
-
1999
जोगेश दास
असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
-
1982
1982 में 9 सितंबर के दिन ही कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन हुआ था।
-
1981
लाला जगत नारायन
प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।
-
1980
सदाशिव त्रिपाठी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।
-
1968
रामवृक्ष बेनीपुरी
भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
-
1947
आनन्द कुमार स्वामी
भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
-
1921
अकबर इलाहाबादी
हिन्दुस्तानी ज़बान और हिन्दुस्तानी तहज़ीब के बड़े मज़बूत और दिलेर शायर थे।