2 सितंबर का इतिहास (2 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 2 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 2 सितंबर का इतिहास (2 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 सितंबर वर्ष का 245 वाँ (लीप वर्ष में यह 246 वाँ) दिन है। साल में अभी और 120 दिन शेष हैं।
2 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1999 में 2 सितंबर के दिन ही भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं थीं।
1998 में आज ही के दिन डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने उद्घाटन किया था। 1992 में 2 सितंबर को ही अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए थे।
2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
29-
2009
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
-
2008
कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
-
भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
-
2007
2007 में 2 सितंबर के दिन ही अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना था।
-
2006
पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
-
2005
2005 में आज ही के दिन अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।
-
2001
विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
-
2000
मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
-
1999
1999 में 2 सितंबर के दिन ही भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं थीं।
-
1998
1998 में आज ही के दिन डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने उद्घाटन किया था।
-
1996
मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
-
1992
1992 में 2 सितंबर को ही अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए थे।
-
1991
1991 में आज ही के दिन अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।
-
1990
काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
-
1970
आज ही के दिन नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने 2 अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया था।
-
2 सितंबर को ही कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ था।
-
1969
अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
-
1962
1962 में 2 सितंबर के दिन ही सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर तैयार हुआ था।
-
1956
हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
-
1946
जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
-
1945
जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
-
1945
हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
-
1930
‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
-
1926
इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
-
1798
1798 में आज ही के दिन अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया था।
-
1789
1789 में 2 सितंबर को ही अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया था।
-
1775
पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
-
1666
लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयीं।
-
1573
अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
10-
1989
इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक
-
1988
इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर
-
—
1984 को 2 सितंबर को ही भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।
-
1971
1971 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म हुआ था।
-
1965
1965 में 2 सिंतबर के दिन ही भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ था।
-
1941
1941 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ था।
-
1934
शांता कुमार
भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। हिमाचल के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनने का खिताब शांता कुमार के नाम है।
-
1922
दरोगा प्रसाद राय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1885
1885 में 2 सितंबर को ही केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म हुआ था।
-
1841
1841 में आज ही के दिन जापान के युवराज हिराबुमि इतो का जन्म हुआ था।
2 सितंबर को हुए निधन
6-
2022
रामवीर उपाध्याय
उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
-
2009
वाई. एस. राजशेखर रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।
-
2000
2000 में आज ही के दिन मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन हुआ था।
-
1976
1976 में 2 सितंबर के दिन ही मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ था।
-
1956
हबीब उर रहमान लुधियानवी
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1955
1955 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ था।
2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
- विश्व नारियल दिवस