10 सितंबर का इतिहास (10 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 10 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 10 सितंबर का इतिहास (10 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 सितंबर वर्ष का 253 वाँ (लीप वर्ष में यह 254 वाँ) दिन है। साल में अभी और 112 दिन शेष हैं।
10 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1943 में 10 सितंबर के दिन ही जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली थी 1939 में आज ही के दिन कनाडा ने द्वितीय विश्व-युद्ध में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
22-
2016
2016 में आज ही के दिन रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता था।
-
2011
भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
-
2009
2009 में 10 सितंबर के दिन ही जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर सहमत हुए थे।
-
2008
आज ही के दिन स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ था।
-
सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
-
2007
नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
-
2003
2003 में 10 सितंबर के दिन ही विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में शुरू हुई थी।
-
2002
2002 में आज ही के दिन यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
-
1998
येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
-
1996
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
-
1976
इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
-
1974
1974 में 10 सितंबर के दिन ही अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की थी।
-
1966
1966 में आज ही के दिन संसद ने पंजाब और हरियाणा के गठन को मंजूरी दी थी।
-
1961
1961 में 10 सितंबर के दिन ही सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1951
1951 में आज ही के दिन ब्रिटेन ने ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया था।
-
1943
1943 में 10 सितंबर के दिन ही जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली थी।
-
1939
1939 में आज ही के दिन कनाडा ने द्वितीय विश्व-युद्ध में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
-
1926
जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली।
-
1914
फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
-
1847
हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
-
1846
एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
-
1823
साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
10-
1944
1944 में आज ही के दिन आधुनिक हिंदी कथा
साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म हुआ था।
-
1933
नीलमणि फूकन (कनिष्ठ)
भारतीय राज्य असम के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं।
-
1912
10 सितंबर के दिन ही भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म हुआ था।
-
—
बी. डी. जत्ती
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति
-
1895
विश्वनाथ सत्यनारायण
प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
-
1892
1892 में आज ही के दिन हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म हुआ था।
-
1890
10 सितंबर के दिन ही हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
-
—
असित कुमार हाल्दार
कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
-
1887
1887 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म हुआ था।
-
1872
रणजी
प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
10 सितंबर को हुए निधन
4-
2022
ब्रज बासी लाल
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।
-
1965
अब्दुल हमीद
परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
-
1923
1923 में 10 सितंबर के दिन ही बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
-
1915
1915 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था
10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस