12 सितंबर का इतिहास (12 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 12 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 12 सितंबर का इतिहास (12 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 सितंबर वर्ष का 255 वाँ (लीप वर्ष में यह 256 वाँ) दिन है। साल में अभी और 110 दिन शेष हैं।
12 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1991 में 12 सितंबर को ही अंतरिक्ष शटल एस.टी.एस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था। 1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था।
12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
27-
2015
दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ। इसमें हिन्दी प्रकाशन एवं हिन्दी टाइपिंग में योगदान देने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतकोश (www.bharatkosh.org) को भी प्रदर्शनी लगाने का आमन्त्रण मिला। साथ ही भारतकोश संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को 'विश्व हिन्दी सम्मान' द्वारा सम्मानित किया गया।
-
2012
2012 में आज ही के दिन एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया था।
-
2009
2009 में 12 सितंबर के दिन ही भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रही थी।
-
2008
2008 में आज ही के दिन सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया था।
-
2007
2007 में 12 सितंबर के दिन ही रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया था।
-
2006
आज ही के दिन सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।
-
पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।
-
2004
उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
-
2002
नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
-
2001
2001 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।
-
2000
न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
-
1998
1998 में आज ही के दिन कुआलालंपुर में 16 वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ था।
-
1997
43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।
-
1991
1991 में 12 सितंबर को ही अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था।
-
1990
पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
-
1987
1987 में आज ही के दिन इथोपिया में संविधान को अपनाया गया था।
-
1968
1968 में 12 सितंबर के दिन ही अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की थी।
-
1966
भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
-
1959
1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था।
-
1948
पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
-
1944
1944 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया था।
-
1928
फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
-
1873
1873 में आज ही के दिन पहला टाइपराइटर कस्टमर्स को बेचा गया था।
-
1786
1786 में 12 सितंबर के दिन ही लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना था।
-
1635
1635 में आज ही के दिन स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर साइन किए थे।
-
1398
1398 में 12 सितंबर के दिन ही तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा
-
1217
फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
4-
1922
1922 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म हुआ था।
-
1917
सत्येन्द्र नारायण सिंह
भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
1912
1912 में आज ही के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फिरोज गांधी का जन्म हुआ था।
-
1898
बलदेव प्रसाद मिश्र
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
12 सितंबर को हुए निधन
8-
2014
महन्त अवैद्यनाथ
भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
-
2009
नॉर्मन बोरलॉग
नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
-
1993
हितेन्द्र देसाई
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
-
1983
1983 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता और लेखक रंजन का निधन हुआ था।
-
1971
1971 में 12 सितंबर के दिन प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन हुआ था।
-
1962
1962 में आज ही के दिन प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन हुआ था।
-
1948
पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन
-
1922
1922 में 12 सितंबर के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन हुआ था।
12 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस: यह दिन लोगों के उत्थान और सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है
- दादा-दादी दिवस: यह दिवस दादा-दादी के बंधन को उजागर करने के लिए मनाया जाता है