5 सितम्बर
आज का इतिहास · Today in History

5 सितंबर का इतिहास (5 September Ka Itihas)

देश और दुनिया में 5 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 5 सितंबर का इतिहास (5 September Ka Itihas) दिया गया है।

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 सितंबर वर्ष का 248 वाँ (लीप वर्ष में यह 249 वाँ) दिन है। साल में अभी और 117 दिन शेष हैं।

5 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत में शिक्षक दिवस को पहली बार 5 सितंबर 1962 में मनाया गया था। भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। जीवन भर भारत के युवाओं को शिक्षित करने वाले डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में निधन हुआ था। 

5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

20
  1. 2014

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

  2. 2011

    2011 में आज ही के दिन भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की ओर से तैयार एटीएम से चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था।

  3. 2009

    2009 में 5 सितंबर को ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 10 कंपनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया था।

  4. 2008

    2008 में आज ही के दिन रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की थी।

  5. 2005

    मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

  6. 2002

    अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।

  7. 2001

    2001 में 5 सितंबर के दिन ही फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद के लिए चुने गए थे।

  8. 2000

    2000 में आज ही के दिन नील्जिमालम्बा रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थीं।

  9. 1997

    अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

  10. 1999

    वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

  11. 1991

    1991 में 5 सितंबर को ही नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे।

  12. 1987

    1987 में आज ही के दिन अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

  13. 1975

    पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

  14. 1972

    म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

  15. 1944

    1944 में 5 सितंबर को ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की थी।

  16. 1914

    1914 में आज ही के दिन ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ था।

  17. 1839

    1839 में 5 सितंबर को ही चीन में पहला अफीम युद्ध शुरू हुआ था।

  18. 1836

    1836 में आज ही के दिन सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

  19. 1798

    1798 में 5 सितंबर के दिन ही फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया था।

  20. 1666

    लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

9
  • 1993

    अजीत सिंह यादव

    भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

  • 1986

    प्रज्ञान ओझा

    भारतीय क्रिकेटर हैं।

  • 1958

    के. के. अग्रवाल

    भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।

  • 1938

    अमृत तिवारी

    भारतीय दंत चिकित्सक थीं।

  • 1933

    लक्ष्मीनारायण रामदास

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय।

  • 1910

    1910 में 5 सितंबर के दिन ही भारतीय क्रिकेटर फ़िरोज़ पलिया का हुआ था।

  • 1905

    1905 में आज ही के दिन प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ था।

  • 1888

    1888 में 5 सितंबर को ही भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।

  • 1872

    1872 में आज ही के दिन तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज

    सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ था।

5 सितंबर को हुए निधन

7
  • 1997

    1997 में 5 सितंबर के दिन ही विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ था।

  • 1995

    1995 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ था।

  • 1991

    1991 में 5 सितंबर को ही भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ था।

  • 1988

    आर. डी. भण्डारे

    भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।

  • 1986

    आज ही के दिन अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।

  • —

    अम्बिका प्रसाद दिव्य

    भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।

  • 1918

    रतनजी टाटा

    'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।

  • 1918 - रतनजी टाटा - 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।
  • 5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    2
    • शिक्षक दिवस
    • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
    Continue with...