11 सितंबर का इतिहास (11 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 11 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 11 सितंबर का इतिहास (11 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 सितंबर वर्ष का 254 वाँ (लीप वर्ष में यह 255 वाँ) दिन है। साल में अभी और 111 दिन शेष हैं।
11 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना हुई थी। 1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
1893 में आज ही के दिन शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने ऐतिहासिक भाषण दिया था। 1896 में आज ही के दिन ही प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।
11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
26-
2012
सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
-
2011
रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी 'ल्यूकोडर्मा' की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
-
9/11 की घटना के बाद एशियाई लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन भारतीय मूल के लोगों के बारे में अमेरिकियों की सोच बिल्कुल बदल गई है। इसका कारण भारतीयों की प्रतिभा और परिश्रम है।
-
2009
नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
-
2007
2007 में आज ही के दिन येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग की जानकारी हुई थी।
-
2006
11 सितंबर को ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा था।
-
आज ही के दिन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
-
11 सितंबर के दिन ही प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की थी।
-
पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
-
भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
-
2005
2005 में 11 सितंबर के दिन ही गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन खत्म करने की घोषणा की थी।
-
2003
2003 में आज ही के दिन चीन के विरोध के बाद भी तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राषट्रपति जॉर्ज बुश मिले थे।
-
2001
अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
-
1996
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
-
1973
1973 में 11 सितंबर के दिन ही चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ था।
-
1971
1971 में आज ही के दिन मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया था।
-
1968
एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
-
1965
1965 में 11 सितंबर को ही भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा कर लिया था।
-
1961
1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई थी।
-
1951
इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
-
1941
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
-
1939
इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
-
1919
अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
-
1906
1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
-
1893
शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
-
1896
1896 में आज ही के दिन ही प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।
11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
7-
1982
1982 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्रेया सारन का जन्म हुआ।
-
1962
प्रह्लाद जोशी
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1919
1919 में आज ही के दिन आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का जन्म हुआ था।
-
1911
1911 में 11 सितंबर के दिन ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
-
1901
1901 में आज ही के दिन प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का जन्म हुआ था।
-
1895
विनोबा भावे
भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
-
1882
1882 में 11 सितंबर के दिन ही सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था।
11 सितंबर को हुए निधन
9-
2020
स्वामी अग्निवेश
भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
-
1987
महादेवी वर्मा
हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
-
—
नरेशचंद्र सिंह
मध्य प्रदेश के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री थे।
-
1973
नीम करोली बाबा
भारतीय गुरु।
-
1971
1971 में 11 सितंबर के दिन ही शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन हुआ था।
-
1968
बाबा हरभजन सिंह
भारतीय सेना का एक सैनिक।
-
1964
1964 में आज ही के दिन प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ था।
-
1948
मुहम्मद अली जिन्ना
ब्रिटिश कालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष।
-
1921
सुब्रह्मण्य भारती
तमिल भाषा के महान् कवि।
11 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
4- राष्ट्रीय वन शहीद दिवसभारत में हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने भारत के जंगलों, वनों, और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.
- दिग्विजय दिवसहर साल 11 सितंबर को दिग्विजय दिवस मनाया जाता है. यह दिन स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1893 में, उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के प्रतिनिधि के रूप में विश्व धर्म संसद में भाग लिया था.
- राधा अष्टमी11 सितंबर को राधा अष्टमी भी है. इस दिन राधा जी को गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि इससे सुख बढ़ता है
- महालक्ष्मी व्रत11 सितंबर से महालक्ष्मी व्रत शुरू हो जाता है. यह व्रत 16 दिनों तक चलता है. मान्यता है कि इस व्रत में देवी लक्ष्मी को कौड़ी, श्रृंगार की सामग्री, खीर अर्पित की जाती है.