21 सितंबर का इतिहास (22 September Ka Itihas)
21 सितंबर का इतिहास: 21 सितंबर को भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी अनेक घटनाएं दर्ज हैं। यहां हम 21 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, महत्वपूर्ण दिवस, इस दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तियों और पुण्यतिथि वाले प्रमुख लोगों के बारे में जानेंगे।
21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
26-
1784
अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
-
1790
पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
-
1815
किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
-
1857
बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
-
1885
नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
-
1905
'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।
-
1928
‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
-
1938
चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
-
1942
नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
-
1942
बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
-
1964
माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
-
1966
मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
-
1999
मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
-
2013
नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
-
1979
मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
-
1984
ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
-
1998
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
-
1991
अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
-
2000
भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना।
-
2001
अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
-
2003
संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
-
2004
अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
-
2005
जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
-
2007
तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
-
2008
रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
-
2009
भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
10-
1991
दीपिका पल्लीकल
भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।
-
1977
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री।
-
1968
महेन्द्र मुंजापारा
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
-
1954
शिंजो अबे
दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
-
1939
स्वामी अग्निवेश
भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
-
1929
जीतेंद्र अभिषेकी
भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।
-
1926
नूरजहाँ
प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
-
1914
भोला पासवान शास्त्री
भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
-
1905
उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर
भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।
-
1895
अन्नपूर्णानन्द
हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
21 सितंबर को हुए निधन
4-
2022
राजू श्रीवास्तव
भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।
-
2021
रामानुज प्रसाद सिंह
आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।
-
1985
अमरनाथ विद्यालंकार
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
-
1743
सवाई जयसिंह
आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
21 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
3- अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस
- विश्व अल्जाइमर दिवस
- विश्व आभार दिवस