29 सितंबर का इतिहास (29 September Ka Itihas)
देश और दुनिया में 29 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 29 सितंबर का इतिहास (29 September Ka Itihas) दिया गया है।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 सितंबर वर्ष का 272 वाँ (लीप वर्ष में यह 273 वाँ) दिन है। साल में अभी और 93 दिन शेष हैं।
29 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था। 1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी। 1915 में 29 सितंबर के दिन ही टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था। 1927 में आज ही के दिन अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
17-
2009
2009 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेंदर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान मिला था।
-
2006
2006 में 29 सितंबर के दिन ही विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं थीं।
-
2003
2003 में आज ही के दिन ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।
-
2002
2002 में 29 सितंबर को ही बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ था।
-
2001
2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था।
-
2000
चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
-
1977
1977 में 29 सितंबर को ही सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
-
1971
बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
-
1970
मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
-
1962
1962 में 29 सितंबर के दिन ही कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला था।
-
1959
1959 में आज ही के दिन आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था।
-
1927
1927 में 29 सितंबर को ही अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
-
1915
1915 में आज ही के दिन टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था।
-
1911
1911 में 29 सितंबर को ही इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
-
1836
1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।
-
1789
1789 में 29 सितंबर के दिन ही अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की थी।
-
1650
इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
8-
1947
1947 में आज ही के दिन भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया का जन्म हुआ था।
-
1944
मीना काकोदकर
कोंकणी भाषा की जानी-मानी लेखिकाओं में से एक हैं।
-
1943
1943 में 29 सितंबर को ही ईरान के 5वें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म हुआ था।
-
1932
महमूद
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
-
1930
सत्यव्रत शास्त्री
संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।
-
1928
बृजेश मिश्र
भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
-
1901
1901 में आज ही के दिन दुनिया के जाने
माने फिजिसिस्ट एनरिको फर्नी का जन्म हुआ था।
-
1725
रॉबर्ट क्लाइव
ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।
29 सितंबर को हुए निधन
6-
2020
के. सी. शिवशंकर
भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट थे।
-
2017
2017 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हुआ था।
-
2004
2004 में 29 सितंबर को ही मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन हुआ था।
-
1970
1970 में आज ही के दिन मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ था।
-
1944
1944 में 29 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन हुआ था।
-
1942
1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन हुआ था।
29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- पम्पकिन (कद्दू) दिवस
- विश्व हृदय दिवस