19 सितम्बर
आज का इतिहास · Today in History

19 सितंबर का इतिहास | 19 September's History | 19 September ka Itihas

आज ही के दिन 1946 - भारत की अंतरिम सरकार में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पहली बार मंत्रिमंडल ने शपथ ली। यह स्वतंत्रता से पहले एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल थे। 19 सितंबर का इतिहास | 19 September History

19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

23
  1. 1891

    विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।

  2. 1893

    स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।

  3. 1893

    न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाअों को मतदान का अधिकार दिया गया।

  4. 1946

    भारत की अंतरिम सरकार में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पहली बार मंत्रिमंडल ने शपथ ली। यह स्वतंत्रता से पहले एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल थे।

  5. 1955

    अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

  6. 1957

    अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

  7. 1960

    भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए, जो दोनों देशों के बीच जल संसाधनों के बंटवारे को नियंत्रित करने वाला एक ऐतिहासिक समझौता था।

  8. 1962

    भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।

  9. 1982

    स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

  10. 1983

    ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

  11. 1985

    मेक्सिको सिटी में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 10,000 लोग मारे गए और शहर को भारी नुकसान हुआ। यह 20वीं सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था।

  12. 1988

    इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

  13. 1991

    जर्मनी और इटली की सीमा पर आल्प्स पर्वतों में 5,300 साल पुराना एक ममी, जिसे “Ötzi the Iceman” के नाम से जाना जाता है, खोजा गया। यह पुरातत्व के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज थी।

  14. 1996

    एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

  15. 1996

    ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

  16. 2000

    कर्नम मल्लेश्वरी ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

  17. 2002

    इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।

  18. 2006

    सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।

  19. 2006

    थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

  20. 2007

    साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।

  21. 2008

    सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

  22. 2009

    गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

  23. 2019

    भारत सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा की, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना था। इस कदम ने भारतीय शेयर बाजार में उछाल लाया।

19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

9
  • 1911

    सर विलियम गोल्डिंग

    नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश लेखक, जिन्हें उनकी कृति “लॉर्ड ऑफ द फ्लाइज़” के लिए जाना जाता है। उनकी रचनाएँ मानव स्वभाव और समाज पर गहरे विचारों को दर्शाती हैं।

  • 1979

    सत्यदेव प्रसाद

    भारतीय तीरंदाज़ हैं।

  • 1974

    जिमी फॉलन

    अमेरिकी हास्य अभिनेता, टेलीविजन होस्ट, और “द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन” के मेजबान, जिन्हें उनके हास्य और मनोरंजन शैली के लिए विश्वभर में सराहा जाता है।

  • 1958

    लकी अली

    भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।

  • 1965

    सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।

  • 1977

    आकाश चोपड़ा

    भारतीय क्रिकेटर।

  • 1927

    कुंवर नारायण

    हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।

  • 1886

    सैयद फ़ज़ल अली

    भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।

  • 1867

    श्रीपाद दामोदर सातवलेकर

    बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

19 सितंबर को हुए निधन

6
  • 2013

    सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

  • 1988

    पी. शीलू एओ

    भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन' से था।

  • 1965

    बलवंतराय मेहता

    भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

  • 1936

    विष्णुनारायण भातखंडे

    'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान

  • 1719

    रफ़ीउद्दौला

    भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।

  • 1581

    सिख गुरु राम दास

    सिक्खों के चौथे गुरु।

19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

1
  • राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
Continue with...