22 सितंबर का इतिहास (22 September Ka Itihas)
22 सितंबर का इतिहास: 22 सितंबर को भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी अनेक घटनाएं दर्ज हैं। यहां हम 22 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, महत्वपूर्ण दिवस, इस दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तियों और पुण्यतिथि वाले प्रमुख लोगों के बारे में जानेंगे।
22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
16-
1789
अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
-
1792
फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
-
1903
अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
-
1914
मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
-
1949
सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
-
1955
ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
-
1961
अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
-
1966
अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
-
1977
अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
-
1980
ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
-
1988
कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
-
1992
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
-
2002
फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
-
2006
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।
-
2007
ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
-
2008
प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
4-
1979
रोहित सरदाना
भारतीय समाचार वक्ता थे।
-
1950
पवन कुमार चामलिंग
भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल 'सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट' के संस्थापक।
-
1869
वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री
भारत के समाज सुधारक।
-
1853
शारदा देवी
रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी थीं।
22 सितंबर को हुए निधन
5-
2020
आशालता वाबगांवकर
मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।
-
2011
मंसूर अली ख़ान पटौदी, मशहूर भारतीय क्रिकेटर थे।
-
1991
दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
-
1979
जमीयत
ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
-
1539
नानक देव, गुरु, सिक्खों के पहले गुरु।