16 सितंबर का इतिहास (16 September Ka Itihas)
16 सितंबर का इतिहास: 16 सितंबर को भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम, राजनीति, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी अनेक घटनाएं दर्ज हैं। यहां हम 16 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं, महत्वपूर्ण दिवस, इस दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तियों और पुण्यतिथि वाले प्रमुख लोगों के बारे में जानेंगे।
16 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-
1810
निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
-
1821
मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
-
1908
'जनरल मोटर्स निगम' की स्थापना की गई।
-
1947
टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
-
1975
केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
-
1975
पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
-
1978
जनरल जिया उल हक़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
-
2003
भूटान ने भारतीय हितों के ख़िलाफ़ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
-
2007
पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
-
2007
वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
-
2008
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
-
2009
दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
-
2013
वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
-
2014
इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
16 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
12-
1981
गीता रानी
भारत की महिला भारोत्तोलक हैं।
-
1880
अलफ्रेड नॉयस
ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।
-
1882
बलवंत सिंह
स्वतंत्रता सेनानी।
-
1916
एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
-
1920
आर्ट सैनसम
अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।
-
1931
आर. रामचंद्र राव
क्रिकेट अंपायर।
-
1977
सुशील आनंद
भारतीय अभिनेता।
-
1975
पुष्कर सिंह धामी
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।
-
1968
प्रसून जोशी
भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
-
1942
रामलक्ष्मण
हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
-
1901
एम. एन. कौल
तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।
-
1893
श्यामलाल गुप्त 'पार्षद'
झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता।
16 सितंबर को हुए निधन
8-
2020
कपिला वात्स्यायन
भारतीय कला की प्रमुख विद्वान् थीं।
-
2020
पी. आर. कृष्ण कुमार
प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य थे।
-
2017
अर्जन सिंह
भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।
-
1977
केसरबाई केरकर
पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं।
-
1965
ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
-
1944
ज्वालाप्रसाद
प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में 'काशी हिन्दू विश्वविद्यालय' के प्रत्युकुलपति।
-
1932
रोनाल्ड रॉस
ब्रिटिश चिकित्सक तथा 'नोबेल पुरस्कार' विजेता थे।
-
1681
जहाँआरा
मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी।
16 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
3- ओज़ोन परत रक्षण दिवस
- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
- कार्मिक शिक्षा दिवस