31 जुलाई
आज का इतिहास · Today in History

31 जुलाई का इतिहास (31 July Ka Itihas)

31 जुलाई का इतिहास अपने आप में कई रहस्यों और ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए है, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के इतिहास में खास महत्व रखती हैं। क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन देश की पहली राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हुई थी? या फिर यह कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक ऊधम सिंह को 31 जुलाई को फांसी दी गई थी? इतना ही नहीं, साहित्य प्रेमियों के लिए यह दिन और भी खास है क्योंकि महान लेखक प्रेमचंद का जन्म भी 31 जुलाई को ही हुआ था।

31 जुलाई के इतिहास को जानना इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि ये घटनाएं अक्सर UPSC मुख्य परीक्षा, सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछी जाती हैं। इस ब्लॉग में हम आपको 31 जुलाई से जुड़ी उन तमाम ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी देंगे, जो आपको चौंका देंगी और इतिहास के प्रति आपकी रुचि को और गहरा करेंगी।

31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

8
  1. 2012

    प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।

  2. 2008

    थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।

  3. 2007

    भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

  4. 2006

    श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

  5. 2005

    उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।

  6. 2004

    आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया।

  7. 2003

    इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।

  8. 1998

    सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।

31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

7
  • 1998

    श्रीजा अकुला

    भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

  • 1947

    मुमताज़

    प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

  • 1941

    अमरसिंह चौधरी

    वह गुजरात के आठवें मुख्यमंत्री थे।

  • 1916

    मोहन लाल सुखाड़िया

    प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।

  • 1907

    दामोदर धर्मानंद कोसांबी

    भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।

  • 1902

    के. शंकर पिल्लई

    जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

  • 1880

    प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार (मृत्यु

    1936)

31 जुलाई को हुए निधन

7
  • 2021

    मान कौर

    भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।

  • 2020

    आर. डी. प्रधान

    पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।

  • 1980

    मोहम्मद रफ़ी

    भारतीय पार्श्वगायक।

  • 1968

    श्रीपाद दामोदर सातवलेकर

    बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

  • 1941

    आशुतोष दास

    स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक।

  • 1940

    अमर बलिदानी ऊधम सिंह

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

  • 1912

    ह्यूम, ए. ओ.

    एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।

Continue with...