7 जुलाई का इतिहास (07 July Ka Itihas)
7 जुलाई का इतिहास एक ऐसा विषय है, जो न केवल इतिहास प्रेमियों के लिए दिलचस्प है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी बेहद उपयोगी है। देश और दुनिया में 7 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था? या फिर 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विंबलडन का खिताब जीता था? यह दिन विज्ञान, राजनीति, खेल और साहित्य से जुड़े कई ऐतिहासिक पलों को समेटे हुए है।
7 जुलाई के इतिहास से जुड़ी ये घटनाएं न सिर्फ आपको हैरान करेंगी, बल्कि यह भी बताएंगी कि कैसे एक ही तारीख समय-समय पर दुनिया को प्रभावित करती आई है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे उन घटनाओं को, जो 7 जुलाई को खास बनाती हैं।
7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7-
2008
काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
-
2007
अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
-
1999
फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
-
1998
पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
-
1948
स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
-
1799
महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
-
1763
मीर जाफ़र को पुनः बंगाल का नवाब नियुक्त किया गया।
7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
15-
2000
सागर अहलावत
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज़ हैं।
-
1981
महेन्द्र सिंह धोनी
प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर।
-
1962
माधवी सरदेसाई
महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल 'जाग' की संपादक थीं।
-
1959
अशोक कुमार सिंह
अनेक शोध-निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
-
1942
मनोहर कान्त ध्यानी
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तथा राजनेता हैं।
-
1935
अंशुमान सिंह
राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति थे।
-
1934
राघवजी
'भारतीय जनता पार्टी' के नेता।
-
1929
ठाकुर राम लाल
हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेताओं में से एक थे।
-
1922
चंद्रशेखर वैद्य
भारतीय सिने अभिनेता थे। उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।
-
1914
अनिल बिस्वास, प्रसिद्ध संगीतकार
-
1900
काला वेंकटराव
दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता।
-
1883
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार
-
1878
रणधीर सिंह
प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
-
1854
मोहम्मद बरकतउल्ला
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
-
1656
गुरु हर किशन सिंह
सिक्खों के आठवें गुरु।
7 जुलाई को हुए निधन
5-
2021
दिलीप कुमार
हिन्दी सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता थे। वह राज्य सभा के पूर्व सदस्य भी रहे।
-
2014
मदन लाल मधु
हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
-
2011
अब्दुल क़ावी देसनावी
उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
-
1999
विक्रम बत्रा
मरणोपरांत 'परमवीर चक्र' से सम्मानित भारत के सैनिक थे।अनुज नय्यर - मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
-
1990
लालडेंगा
मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे थे।
7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- 1955 - भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।