8 जुलाई
आज का इतिहास · Today in History

8 जुलाई का इतिहास (08 July Ka Itihas)

इतिहास अपने आप में कई रहस्यों और रोमांच से भरा होता है, और “8 जुलाई का इतिहास” भी कुछ ऐसा ही है। यह दिन सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि घटनाओं की एक श्रृंखला का गवाह है जिसने देश और दुनिया को प्रभावित किया है। क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन न्यूयॉर्क पुलिस को उनकी पहली वर्दी मिली थी? या फिर 2005 में जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दे पर G-8 देशों की अहम सहमति बनी थी?

8 जुलाई को ही अमेरिका की वायुसेना ने महिलाओं को सेवा में शामिल करना शुरू किया था, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण की एक नई राह खुली। ऐसे कई और घटनाक्रम हैं जो “8 जुलाई का इतिहास” को विशेष बनाते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज के दिन इतिहास के पन्नों में क्या दर्ज है, तो पढ़ते रहिए यह ब्लॉग अंत तकI

8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

12
  1. 2012

    असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।

  2. 2008

    पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

  3. 2005

    जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।

  4. 2003

    सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।

  5. 2002

    दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।

  6. 1999

    पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।

  7. 1994

    शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

  8. 1975

    में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।

  9. 1954

    सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।

  10. 1918

    भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

  11. 1858

    ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।

  12. 1497

    वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।

8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

12
  • 1991

    अनीता कुंडू

    भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही हैं।

  • 1980

    चेतन आनंद

    भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाडी हैं।

  • 1972

    सौरव गांगुली

    भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान।

  • 1958

    नीतू सिंह

    हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

  • 1949

    गेगोंग अपांग

    अरुणाचल प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।वाई. एस. राजशेखर रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे।

  • 1946

    गिरिजा व्यास

    राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।

  • 1939

    गंगा प्रसाद

    भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

  • 1937

    गिरिराज किशोर

    हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।

  • 1914

    ज्योति बसु

    भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।

  • 1912

    बनारसी दास

    भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

  • 1909

    विष्णु डे

    ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।

  • 1898

    पी. एस. कुमारस्वामी राजा

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

  • 1946 - गिरिजा व्यास - राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।
  • 1939 - गंगा प्रसाद - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1937 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
  • 1914 - ज्योति बसु - भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री।
  • 1912 - बनारसी दास - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • 1909 - विष्णु डे - ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।
  • 1898 - पी. एस. कुमारस्वामी राजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 8 जुलाई को हुए निधन

    5
    • 2021

      वीरभद्र सिंह

      हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

    • 2020

      जगदीप

      भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता थे।

    • 2018

      एम. एम. जेकब

      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

    • 2007

      चन्द्रशेखर सिंह

      भारत के 11वें प्रधानमंत्री।

    • 2003

      सुभाष मुखोपाध्याय

      भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।

    Continue with...