22 जुलाई का इतिहास (22 July Ka Itihas)
भारत की आजादी के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्व है। यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है। दरअसल, वह 22 जुलाई का दिन था जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था। राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस भारत के राष्ट्रीय ध्वज को औपचारिक रूप से अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। भारत और विश्व इतिहास में 22 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आईये जानते हैं 22 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।
22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7-
2009
22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
-
2008
पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
-
2005
आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
-
2004
शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
-
2001
शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
-
1999
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
-
1947
भारत का राष्ट्रीय ध्वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
8-
1970
देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री
-
1965
संदीप पांडेय
'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
-
1959
अनंत कुमार
भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक)
-
1949
रीता बहुगुणा जोशी
प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद हैं।
-
1933
हिम्मत शाह
भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं।
-
1923
मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक
-
1898
विनायकराव पटवर्धन
प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक
-
1894
सरदार तेजा सिंह अकरपुरी
पहली लोकसभा के सदस्य।
22 जुलाई को हुए निधन
2-
1968
मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी
भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।
-
1933
यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
2- राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस
- राष्ट्रीय आम दिवस