17 जुलाई का इतिहास (17 July Ka Itihas)
क्या आप जानते हैं कि 17 जुलाई की तारीख ने इतिहास के कई अहम मोड़ों को जन्म दिया है? देश और दुनिया में 17 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इस तारीख से जुड़े ऐसे तथ्य हैं, जो न केवल रोचक हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं। UPSC मेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह जानकारी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही दिन फिनलैंड का संविधान भी स्वीकृत हुआ, भारत में महिलाओं को IAS और IPS जैसी सेवाओं में मौका मिला, और क्रिकेट इतिहास में भी नया कीर्तिमान बना?
17 जुलाई के बारे में हम क्या याद करते हैं? क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रसिद्ध युद्ध, साहसिक उड़ानें और दुनिया बदल देने वाली बैठकें, ये सब एक ही दिन हों? आइए जानें।
17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
6-
2008
अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
-
2006
कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
-
2003
उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
-
2002
रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
-
1994
धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
-
1948
भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित सभी सिविल सेवाओं के लिए पात्र घोषित किया गया।
17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
4-
1997
पूजा सिहाग
भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
-
1971
रवि किशन
हिंदी और भोजपुरी फ़िल्मों के सक्रिय अभिनेता हैं।
-
1943
फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों
परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
-
1923
बेगम आबिदा अहमद
भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
17 जुलाई को हुए निधन
10-
2020
रजत मुखर्जी
प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे।सी. एस. शेषाद्री - भारत के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे।
-
2018
रीता भादुड़ी
हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
-
2013
बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार।
-
2012
वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह
मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
-
2005
आई. जी. पटेल
भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
-
1992
कानन देवी
भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
-
1979
लालमणि मिश्र
भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
-
1972
इंदुलाल याज्ञिक
गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
-
1928
अलेक्जेन्डर मडीमैन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।
-
1790
एडम स्मिथ
यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।