9 जुलाई का इतिहास (09 July Ka Itihas)
9 जुलाई का इतिहास – क्या आप जानते हैं कि 9 जुलाई का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि इतिहास की कई सुनहरी और प्रेरणादायक घटनाओं का साक्षी है? हर साल यह तारीख उन पलों की याद दिलाती है, जब भारत और विश्व ने कुछ बेहद अहम बदलावों को देखा। चाहे बात हो भारत के पहले स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange की स्थापना की, या फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा आज़ाद हिंद फौज की कमान संभालने की—9 जुलाई का इतिहास प्रेरणा और बदलाव की कहानियों से भरा हुआ है। यही नहीं, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अख़बारों में से एक The Wall Street Journal का प्रकाशन भी इसी दिन शुरू हुआ था।
9 जुलाई का इतिहास केवल छात्रों और UPSC अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि हर जिज्ञासु पाठक के लिए दिलचस्प जानकारी से भरा है। आइए जानते हैं 9 जुलाई को इतिहास के पन्नों में क्या-क्या दर्ज है।
9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
9-
2008
ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
-
2007
भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
-
2004
एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
-
2002
आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
-
2001
भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
-
2000
फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
-
1969
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने शेर को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
-
1944
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश शासन से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
-
1875
भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), मुम्बई में स्थापित किया गया।
9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
7-
1962
सुखबीर सिंह बादल
प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, जो शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं।
-
1938
संजीव कुमार
भारतीय अभिनेता
-
1930
के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक
-
1925
गुरु दत्त
प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक
-
1923
मानकभाई अग्रवाल
दूसरी लोकसभा के सदस्य।
-
1900
सत्य नारायण सिन्हा
'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
-
1845
लॉर्ड मिण्टो द्वितीय
1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।
9 जुलाई को हुए निधन
2-
2015
सरदार अंजुम
भारत के प्रख्यात शायर एवं लेखक हैं।
-
1991
शेरी भोपाली
एक सुप्रसिद्ध शायर