7 मार्च का इतिहास (7 March Ka Itihas)
देश और दुनिया में 7 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 7 मार्च का इतिहास जानेंगे।
7 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी। 2009 में 7 मार्च के दिन ही नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उन पर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-
2009
आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
-
2008
त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
-
अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
-
2007
आज ही के दिन पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार हुआ था।
-
2006
ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
-
2003
राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
-
2002
इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
-
2001
फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
-
1985
7 मार्च के दिन ही एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया था।
-
1969
आज ही के दिन इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।
-
1945
7 मार्च के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया था।
-
1925
आज ही के दिन मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया था।
-
1918
7 मार्च के दिन ही फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर साइन किए थे।
-
1906
आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।
-
1876
7 मार्च के दिन ही एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला था।
-
1875
आज ही के दिन अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्कार किया था।
-
1854
7 मार्च के दिन ही चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।
-
1835
आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था।
7 मार्च को जन्मे व्यक्ति
8-
1955
अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।
-
1952
7 मार्च के दिन ही वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ था।
-
1949
ग़ुलाम नबी आज़ाद
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
-
1939
सैयद सिब्ते रज़ी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे हैं।
-
1934
नरी कॉन्ट्रैक्टर
भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।
-
1925
रवीन्द्र केलकर
कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।
-
1922
रामप्रसाद शर्मा 'महर्षि'
भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
-
1911
अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन, हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार
7 मार्च को हुए निधन
6-
2012
रवि (संगीतकार)
हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
-
1999
आज ही के दिन अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन हुआ था।
-
1988
प्रकाश मेहरोत्रा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
-
1952
परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
-
1961
गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
-
1939
दयाराम साहनी
भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।