5 मार्च
आज का इतिहास · Today in History

5 मार्च का इतिहास (5 March Ka Itihas)

देश और दुनिया में 5 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 5 मार्च का इतिहास जानेंगे।

5 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1982 में आज ही के दिन वेनेरा 14 नामक रूसी उपग्रह बुध की कक्षा में पहुंचा था। 2008 में 5 मार्च के दिन ही भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19
  1. 2018

    द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

  2. 2009

    भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा। इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी। बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।

  3. 2008

    5 मार्च के दिन ही भारत ने समुद्र से जमीन पर हमला करने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

  4. 2007

    अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।

  5. 2006

    पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।

  6. 2003

    अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।

  7. 2002

    आज ही के दिन राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ था।

  8. 2001

    कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए, मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।

  9. 1999

    आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।

  10. 1997

    5 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई थी।

  11. 1990

    आज ही के दिन सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए INR 360 करोड़ की अंतरिम राहत की घोषणा की थी।

  12. 1983

    आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।

  13. 1982

    5 मार्च के दिन ही रूसी उपग्रह वेनेरा 14 बुध की कक्षा में पहुंचा था।

  14. 1968

    आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग की हत्या की गई थी।

  15. 1962

    5 मार्च को ही कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया था

  16. 1949

    आज ही के दिन भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई थी।

  17. 1931

    5 मार्च के दिन ही महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया था।

  18. 1918

    आज ही के दिन सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया था।

  19. 1851

    5 मार्च के दिन ही भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई थी।

5 मार्च को जन्मे व्यक्ति

9
  • 1965

    परगट सिंह

    भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक रहे हैं।

  • 1961

    कपिल पाटिल

    जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

  • 1959

    शिवराज सिंह चौहान

    'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ नेता एवं 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के समर्पित कार्यकर्ता।

  • 1934

    सोम ठाकुर

    मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।

  • 1925

    वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

  • 1922

    5 मार्च के दिन ही पसोलीनी, इतालवी फिल्म निर्देशक पियर पयोलो का जन्म हुआ था।

  • 1916

    बीजू पटनायक

    प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

  • 1913

    गंगूबाई हंगल

    'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका।

  • 1906

    सुमंत मूलगांवकर

    पद्म भूषण से सम्मानित 'टाटा मोटर्स' के एमडी थे।

5 मार्च को हुए निधन

2
  • 2010

    5 मार्च के दिन ही भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन हुआ था।

  • 1989

    आज ही के दिन लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ था।

Continue with...