18 मार्च का इतिहास (18 March Ka Itihas)
देश और दुनिया में 18 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 18 मार्च का इतिहास जानेंगे।
18 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था। 2009 में 18 मार्च के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
13-
2017
योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
-
2013
60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
-
2009
आज के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
-
2008
टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
-
पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
-
2007
18 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य शुरू किया था।
-
2006
आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।
-
2000
उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
-
1990
18 मार्च के दिन ही अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई थीं।
-
1965
आज ही के दिन सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
-
1944
18 मार्च के दिन ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की थी।
-
1922
आज ही के दिन ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
-
1910
18 मार्च के दिन ही अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
18 मार्च को जन्मे व्यक्ति
8-
2000
माना पटेल
ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक हैं।
-
1965
अजेय, लेखक।
-
1955
रावसाहेब दानवे
भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनेता हैं।
-
1953
डी. वी. सदानंद गौड़ा
भारतीय राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
-
1938
शशि कपूर
हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
-
1926
अक्किथम अछूथन नंबूथिरी
मलयालम भाषा के कवि थे।
-
1914
गुरबख्श सिंह ढिल्लों
आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
-
1914
नागेन्द्र सिंह
भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
18 मार्च को हुए निधन
3-
2007
18 मार्च के दिन ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ था।
-
2000
आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ थाI
-
1956
नारायण शास्त्री मराठे
प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1- आयुध निर्माण दिवस