17 मार्च का इतिहास (17 March Ka Itihas)
देश और दुनिया में 17 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 17 मार्च का इतिहास जानेंगे।
17 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1942 में आज ही के दिन अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट ने दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को खोला था। 1987 में आज ही के दिन आईबीएम ने सी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया था।
17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
17-
2018
मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
-
2009
बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
-
2008
चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
-
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
-
2006
अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
-
2003
श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
-
2002
नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
-
1998
झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
-
1996
1996 में आज ही के दिन श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हुए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सात विकेट से हराकर खिताब जीता था।
-
1994
रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
-
1987
17 मार्च के दिन ही भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।आज ही के दिन आईबीएम ने पीसी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया था।
-
1963
17 मार्च के दिन ही बाली द्वीप पर ज्वालामुखी फटने से तकरीबन 2,000 लोगों की जान चली गई थी।
-
1959
आज ही के दिन बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे थे।
-
1942
17 मार्च के दिन ही अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट ने दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को खोला था।
-
1906
आज ही के दिन ताइवान में आए भूकंप में लगभग 1,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
-
1845
17 मार्च के दिन ही लंदन के स्टीफन पेरी ने रबर बैंड का पेटेंट कराया था।
-
1782
आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के बीच सल्बाई की समझौता हुआ था।
17 मार्च को जन्मे व्यक्ति
9-
1990
साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी।
-
1962
कल्पना चावला
भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री।
-
1946
पृथ्वीराज चह्वाण
महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
-
1939
बंगारू लक्ष्मण
2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
-
1933
सुलोचना चव्हाण
भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं।
-
1932
निरुपमा बोरगोहेन
प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं।
-
1925
ब्रिगेडियर राय सिंह यादव
महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।
-
1891
रामनवमी प्रसाद
जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
-
1864
जोसेफ़ बैपटिस्टा
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
17 मार्च को हुए निधन
4-
2019
मनोहर पर्रीकर
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
-
2016
आज ही के दिन मशहूर जादूगर पॉलडेनियल का निधन हुआ था।
-
1989
हेमवती नंदन बहुगुणा
उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
-
1977
सिद्धेश्वरी देवी
शास्त्रीय संगीत गायिका