14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas)
देश और दुनिया में 14 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मुख्य परीक्षा के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 14 मार्च का इतिहास जानेंगे।
14 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था। 1931 में आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था। 1998 में 14 मार्च के दिन ही सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। 1999 में 14 मार्च को ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।
14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
20-
2018
ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन
-
2008
विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।
-
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
-
2007
कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
-
2004
आज ही के दिन चीन में निजी संपत्ति को क़ानूनी मान्यता देने के लिए संविधान में संशोधन हुआ था।
-
2002
सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
-
2001
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
-
2000
मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
-
1999
14 मार्च के दिन ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।
-
1998
आज ही के दिन सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।
-
1993
14 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए थे।
-
1990
श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
-
1989
दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
-
1988
आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था।
-
1987
फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
-
1976
14 मार्च के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
-
1965
आज ही के दिन इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी थी।
-
1955
14 मार्च के दिन ही राजकुमार महेंद्रनेपाल के राजा बने थे।
-
1931
आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था।
-
1914
14 मार्च के दिन ही तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर साइन किए थे।
14 मार्च को जन्मे व्यक्ति
6-
1965
आज ही के दिन बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान का जन्म हुआ था।
-
1913
14 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म हुआ था।
-
1904
दानमल माथुर
को राजस्थान के एक प्रसिद्ध और अत्यधिक सम्मानित प्रकाशक के रूप में याद किया जाता है।
-
1895
गुरमुख निहाल सिंह
दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे।
-
1879
आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ हुआ था।
-
1833
14 मार्च के दिन ही पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ था।
14 मार्च को हुए निधन
7-
2023
डॉ. वेदप्रताप वैदिक का उनके निवास नई दिल्ली में निधन हो गया।
-
2018
स्टीफन हॉकिंग
विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
-
2010
गोविन्द विनायक करंदीकर
मराठी में रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक व समीक्षक थे।
-
1997
वीरेन्द्र पाटिल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
-
1986
के. सी. अब्राहम
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
-
1883
कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
-
1963
जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध राजनेता थे।